..................... Rekha Reacts On Her Second Marriage Said I Am Married With Three Things - Hindi Filmibeat

जब रेखा से दूसरी शादी को लेकर किया गया सवाल, बोलीं- मैं 3 बार शादीशुदा हूं...

Rekha

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही। उन्होंने मार्च 1990 में दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ में शादी रचाई थी। लेकिन इस शादी के साथ महीने में ही मुकेश ने आत्महत्या कर ली।

लेकिन आपको बता दें कि रेखा से सिमी ग्रेवाल के चैट शो के दौरान दूसरी शादी को लेकर सवाल किया गया था तो एक्ट्रेस ने चौका देने वाला जवाब दिया था। दरअसल इस ए शो में सिमी ग्रेवाल ने सवाल किया कि क्या आप फिर से शादी करना चाहती हैं? जिस पर रेखा ने सवाल किया कि आपका मतलब है कि किसी आदमी से?

इस पर सिमी ग्रेवाल ने जवाब दिया कि जाहिर तौर पर किसी महिला से तो नहीं। इस पर रेखा ने एक बार फिर से जवाब देते हुए दूसरी शादी को लेकर कहा कि क्यों नहीं? एक्ट्रेस का कहना है कि वह मन में तीन चीजों से पहले ही शादीशुदा है। मेरे मन में, मैं खुद से और अपने पैसे से, साथ ही अपने चाहने वालों से शादीशुदा हूं। मैं कोई सन की इंसान नहीं हूं।

सिमी ग्रेवाल ने इस पर कहा कि अगर कोई भी महिला सुरक्षित है तो उसे सुरक्षा का एहसास एक पुरुष देता है। इस पर रेखा ने होस्ट को टोक दिया और जवाब दिया कि जरूरी नहीं और महिला की सुरक्षा का किसी पुरुष से कोई भी लेना देना नहीं है। महिला अपनी सुरक्षा खुद कर सकती है।

Read more about: rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X