..................... Rekha played the role of Love Guru in the film Kamasutra and separate shows were run in theaters for women - Hindi Filmibeat

रेखा ने इस फिल्म में पढ़ाए कामसूत्र के पाठ, महिलाओं के लिए अलग से चले थियेटरों में शो

rekha

Rekha In Kamasutra: रेखा हिंदी सिनेमा की जानी-मानी हस्ती के रूप में जानी जाती हैं और उन्होंने इस इंडस्ट्री को अपने 50 साल से ज़्यादा दे दिए हैं. एक्ट्रेस ने फिल्मों में खूब काम किया और उनके किरदार को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. जिनसे उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरी. लेकिन आपको बता दें कि निर्देशक मीरा नायर की फिल्म कामसूत्र: अ टेल ऑफ लव में एक्ट्रेस में रस देवी का किरदार निभाया. बता दें कि इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय प्रोड्यूसरों ने बनाया और 6 फरवरी 1998 को भारत में भी रिलीज किया गया था.

बॉक्स ऑफिस पर कामसूत्र फिल्म ने बचाई थी बॉलीवुड की लाज

यह उस दौर की बात है जब बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्में लगातार फ्लॉप होती हुई नजर आ रही थी और इतना ही नहीं दर्शकों को थियेटरों में लाने का हर एक वितरक और एक्जीबिटर लगातार प्रयास कर रहे थे. लेकिन जब मीरा नायर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी तो हर किसी ने इसे सराहा और बॉलीवुड में यह फिल्म काफी अच्छी चली थी. जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'कामसूत्र: अ टेल ऑफ लव' फिल्म इससे पहले भी कई सारे देशों में रिलीज हो चुकी है और इतना ही नहीं लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया.

कामसूत्र फिल्म में फिल्माए गए थे काफी बोल्ड सीन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 16वीं सदी के जो भी राजा महाराजा हुआ करते थे उसे इस फिल्म में फिल्माया गया है और इस फिल्म में जिस तरह से वात्सायन के कामसूत्र को शामिल करने के बाद बोल्ड सीन दिखाए गए हैं. वह भी काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहे थे. हालांकि आपको बता दें कि इसी वजह से सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में काफी कटौती की और इसी के बाद यह फिल्म आगे बढ़ सकी.

रेखा ने पहली बार किया था अंग्रेजी फिल्म में काम

इस फिल्म को वैसे तो इंग्लिश में बनाया गया था लेकिन हिंदी में इसे डबिंग भी किया गया था. इस फिल्म में रेखा जो की जानी मानी हस्ती है उन्होंने लव गुरु का किरदार निभाया जो अपने आश्रम में युवतियों को पुरुष से प्रेम करने के नए-नए तरीके बताया करती थी. इतना ही नहीं इस फिल्म के अंदर मेकिंग के दौरान भी रेखा के नाम पर कई तरीके की चर्चाएं होने लगी थी और इतना ही नहीं इस फिल्म में वह बोल्ड अंदाज़ में भी नजर आ गई थी. रेखा ने पहली बार अंग्रेजी फिल्म में काम किया था और इतना ही नहीं भारतीय सिनेमा के पर्दे पर आज तक ऐसी कोई भी बोल्ड फिल्म नहीं देखी गई है.

फ़िल्म की रिलीज के बाद 3 से 4 दिन तक महिलाओं की संख्या रही थी जीरो

इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन दिनों इस फिल्म के अंदर सिर्फ युवाओं को ही क्रेज नहीं था बल्कि आयु वर्ग के दर्शक भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित बने रहते थे. महिलाओं को भी इस फिल्म को देखने में काफी उत्सुकता थी. लेकिन आपको बता दें कि रिलीज के बाद शुरुआती 3 से 4 दिनों के अंदर महिलाओं की संख्या सिनेमाघरों में जीरो के बराबर देखी गई थी. लेकिन फिर भी यह फिल्म काफी सुपरहिट गई थी.

महिलाओं के लिए अलग से रखा गया था इस फिल्म के लिए शो

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि मुंबई के वितरक बालकृष्ण श्रॉफ ने अपना दिमाग लगाया और एक महिलाओं के लिए नया रास्ता चुन कर लेकर आए. उन्होंने फिल्म के चौथे दिन महिलाओं के लिए 'कामसूत्र: अ टेल ऑफ लव' फिल्म को अलग शो रखने का निर्णय लिया. जिसमें मुंबई और उसके उपर नगरों में तकरीबन 10 से 12 सिनेमाघरों में 3 बजे के शो में महिलाओं को तवज्जो दी गई. जिसके बाद महिलाओं ने भी इस फिल्म का आनंद उठाया. बिना गानों की यह फिल्म बंपर ओपनिंग के साथ काफी अच्छी खासी कमाई करके लेकर गई थी.

Read more about: rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X