पिता शब्द का मतलब भी नहीं जानती थीं रेखा, जानें कैसे थे एक्ट्रेस के पिता संग रिश्ते, बोलीं- मैं तो उनसे कभी

Rekha

Rekha Relations With Her Father: रेखा आज यानी की 10 अक्टूबर को 70 साल की हो चुकी है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी काफी बेहतरीन योगदान दिया है और काफी सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी है। उन्होंने सावन भादो फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही।

सिमी ग्रेवाल के साथ एक पुराने इंटरव्यू में रेखा ने अपने पिता के साथ उलझे हुए रिश्तों पर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह सच में अपने पिता को जानती ही नहीं थी। दरअसल उनके पिता दिवंगत अभिनेता जेमिनी गणेशन ने एक्ट्रेस की मां पुष्पावल्ली को तब छोड़ दिया था जब रेखा बहुत ज्यादा छोटी हुआ करती थी।

रेखा ने इंटरव्यू में बात करते हुए बताया था कि "मेरा बचपन बहुत शानदार रहा। ऐसा इसीलिए क्योंकि मैं बहुत जल्दी बड़ी हो गई थी। जब होस्ट ने रेखा के माता-पिता के रिश्ते को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बताया कि यह एक रोमांटिक रिश्ता था और जिस चीज में रोमांस होता है, वह बिल्कुल भी आसान नहीं होता।"

सिमी ग्रेवाल ने रेखा से सवाल किया कि क्या उनके पिता ने उनका बड़ा होते देखा है। अभिनेत्री ने जवाब में कहा कि जब वह बाहर चले गए थे तो मैं बहुत बच्ची थी। मुझे इस बात की याद भी नहीं है। मेरे पास उनके साथ रहने की कोई याद नहीं है। रेखा ने बताया कि उनकी मां को छोड़ने के बाद उनके पिता ने सावित्री से शादी कर ली थी और वह अपनी सौतेली मां को 'सावित्री अम्मा' बुलाती थी।

रेखा से जब सवाल किया गया कि क्या उनके पिता की दूसरी शादी का उनकी मां पर कोई असर पड़ा था। तब रेखा ने बताया कि अगर ऐसा हुआ भी होगा तो उन्होंने हमें कुछ भी नहीं बताया। वह मेरे पिता के प्यार में बहुत ज्यादा मदहोश हो गई थी। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह अपने सौतेले भाई बहनों के साथ में एक ही स्कूल में पढ़ती थी।

रेखा बताती है कि कई बार उनके पिता उनके सौतेले भाई-बहनों को स्कूल छोड़ने आते थे और उनको कभी भी उन्होंने नोटिस नहीं किया। वह सिर्फ सौतेले भाई-बहनों को स्कूल छोड़कर चले जाते थे। एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि क्या उनको इस चीज से परेशानी हुई। एक्ट्रेस ने बताया कि जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो शायद मुझे उनकी याद आती थी। लेकिन जब आपने किसी चीज का स्वाद नहीं चखा तो आपको उसका टेस्ट पता नहीं होता। मुझे भी पिता शब्द का मतलब नहीं पता है।

More from Filmibeat

Read more about: rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X