Rekha की भांजी की खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की हसीनाएं भी भरती हैं पानी, लोग बोले- ‘रेखा की जुडवां बहन...’

Rekha Niece Priya Selvaraj: रेखा को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सदाबहार एक्ट्रेस माना जाता है। बता दे कि उनके चाहने वालों की आज की समय पर कमी नहीं है। रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 में हुआ। उनके बचपन का नाम भानु रेखा गणेशन है। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 1970 में उन्होंने हिंदी सिनेमा में 'सावन भादो' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। साल 2010 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पदम श्री से सम्मानित भी किया गया। इसी के अलावा रेखा मशहूर अभिनेत्री पुष्पवली और जेमिनी गणेशन की बेटी है।
रेखा की बहन की बेटी है बेहद खूबसूरत
बताया जाता है की रेखा के पिता ने उनकी मां से शादी नहीं रचाई। एक्ट्रेस के माता-पिता दोनों ही साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे बताए जाते हैं। जेमिनी गणेशन ने एक शादी की और तीन और महिलाओं के साथ में संबंध बनाए। रेखा सात बहने हैं और एक भाई भी है। रेखा का सभी बहनों के साथ में काफी अच्छा संबंध है। रेखा की एक बहन है जिनका नाम कमला सेल्वाराज है जो कि एक डॉक्टर भी है। उनकी एक बेटी है जिसका नाम प्रिया सेल्वाराज है।
रेखा की कॉपी हैं उनकी भांजी प्रिया
जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रिया अपनी मां की तरह एक डॉक्टर है और उनका चेन्नई में भी काफी जाना-माना नाम बन चुका है। वह बिल्कुल रेखा की तरह नजर आती है। रेखा की भांजी की तस्वीर को देखकर अब लोग भी काफी ज्यादा दंग रह गए हैं और सोशल मीडिया पर भी वह काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी काफी सारी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं।
लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है की रेखा की भांजी प्रिया एकदम खूब बहू उन्हीं की तरह नजर आती है। इतना ही नहीं अब फैंस भी जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने तो प्रिया को रेखा की हमशक्ल बताया है। तो वहीं कुछ लोग प्रिया को रेखा की बड़ी बहनबता रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि प्रिया अक्सर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीरों को शेयर करती हुई नजर आती है।


Click it and Unblock the Notifications