Rekha vs Jaya Bachchan: बंगले, कारें और करोड़ों की दौलत... नंबर-1 कौन? कौन है असली करोड़पति

Rekha Net Worth vs Jaya Bachchan: बॉलीवुड की दिग्गज और जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक जया बच्चन और रेखा सिर्फ अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी-अपनी लाइफस्टाइल और प्रॉपर्टीज को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। दोनों ने अपने दौर में इंडस्ट्री पर राज किया और आज भी उनका स्टारडम कायम है। ये दोनों हसीनाएं आज भी बॉलीवुड में एक अच्छा ओहदा रखती हैं।

Rekha Net Worth vs Jaya Bachchan

ऐसे में फैंस के मन में एक सवाल बार-बार उठता है- आखिर जया बच्चन और रेखा में से ज्यादा अमीर कौन है? आखिरकार कौन है असली करोड़पति? बिग बी की अर्धांगिनी जया बच्चन या सिंगल जिंदगी लेकिन हसीन जिंदगी बसर करने वाली रेखा?

जया बच्चन की लग्जरी लाइफस्टाइल

जया बच्चन का लाइफस्टाइल कोई आम नहीं है। हालांकि, वो लुक वाइज को खुद को सिंपल प्रेजेंट करती हैं लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं कि वो नेटवर्थ के मामले में किसी से भी कम हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास करीब 12 लग्जरी कारें हैं। वह अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर बंगले 'जलसा' में रहती हैं, जिसकी कीमत आज के समय में लगभग 120 करोड़ रुपये आंकी जाती है।

इतना ही नहीं जया बच्चन राज्यसभा मेंबर हैं और इसी के चुनावी हलफनामे के अनुसार, जया बच्चन की पर्सनल संपत्ति करीब 68 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं उनके पति, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की कुल नेटवर्थ लगभग 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा मानी जाती है।

रेखा की रॉयल और क्लासी जिंदगी

अब बात करते हैं रेखा के लाइफस्टाइल की और उनका जिंदगी जीने का अंदाज किसी महारानी से कम नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास मुंबई के बांद्रा इलाके में एक खूबसूरत बंगला है, जिसकी कीमत जया बच्चन के बंगले से काफी कम है। इस बंगले की कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई जाती है।

रेखा को कीमती ज्वेलरी और डिजाइनर साड़ियों का बेहद शौक है। उनका साड़ी कलेक्शन और गहनों की कीमत करोड़ों में मानी जाती है। ट्रेडिशनल लुक में रेखा आज भी फैंस का दिल जीत लेती हैं।

रेखा का लग्जरी कार कलेक्शन

रेखा महंगी गाड़ियों का भी शौक रखती हैं और ये बात उनके कार कलेक्शन से पता चलती है। उनके पास लैंड रोवर डिस्कवरी, BMW 3 सीरीज, मित्सुबिशी आउटलैंडर, टाटा नेक्सन जैसी लग्जरी और प्रीमियम कारें मौजूद हैं।

रेखा की कुल संपत्ति कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा की कुल संपत्ति करीब 40 मिलियन डॉलर बताई जाती है, जो भारतीय रुपये में लगभग 330 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है।

आखिर कौन है ज्यादा अमीर?

अगर सिर्फ पर्सनल नेटवर्थ की बात की जाए, तो रेखा जया बच्चन से काफी आगे नजर आती हैं। लेकिन अगर पूरे परिवार की नेटवर्थ को देखा जाए, तो बच्चन परिवार की कुल संपत्ति कहीं ज्यादा है और रेखा इसके आगे पानी कम चाय की तरह लगती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jaya bachchan rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X