शादीशुदा एक्टर से प्यार, बन गई बिन ब्याही मां, 2 बेटियों की परवरिश में गुजार दी जिंदगी एक बनी सुपरस्टार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर सितारों के अफेयर्स के किस्से सुनने को मिलते हैं। कई बार ये भी देखा जाता है कि एक्ट्रेसेस शादी से पहली ही प्रेग्नेंट हो जाती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बिना शादी किए ही दो बेटियों को जन्म दिया और आज उन दो बेटियों में से एक स्टार बन चुकी है। दरअसल हम बात कर रहे हैं एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की मां पुष्पावल्ली की।
पुष्पावल्ली तमिल और तेलुगू सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री रहा करती थी और आपको बता दें कि उन्होंने साल 1936 में रिलीज हुई एक फिल्म में सीता का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार के लिए उन्हें सिर्फ ₹300 दिए गए थे और आपको बता दें कि उनके इस रोल को देखकर कई सारी उन्हें फिल्म ऑफर होने लगी। रेखा की मां अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही। दरअसल साल 1940 में उन्होंने शादी की और 6 साल बाद दोनों अलग हो गए।
पुष्पावल्ली के जीवन में तलाक के बाद एक नया मोड़ आया और आपको बता दें कि जब उन्होंने फिल्म मिस मालिनी में नए एक्टर जेमिनी गणेशन के साथ लीड किरदार निभाया तो दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। हालांकि आपको बता दें कि जेमिनी गणेशन पहले से ही शादीशुदा थे। इसी के चलते उन्होंने कभी भी रेखा की मां को पत्नी का दर्जा नहीं दिया और पुष्पावल्ली उनकी सिर्फ प्रेमिका बनकर रह गई।
लेकिन आपको बता दें कि पुष्पावल्ली ने जेमिनी गणेशन की दो बेटियों को जन्म दिया और आपको बता दें कि इनमें से एक रेखा भी है। जो की मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है। साल 1991 में रेखा की मां ने अंतिम सांस ली और उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में सहायक के किरदार निभाए थे। वह कुछ ही फिल्मों में लीड किरदार में नजर आई थी और आपको बता दें कि उनकी बेटी रेखा सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई।


Click it and Unblock the Notifications













