..................... Rekha most googled questions: From sindoor to affair with Amitabh Bachchan and Akshay Kumar - Hindi Filmibeat

रेखा के बारे में सबसे ज्यादा गूगल किये गए सवाल - सिंदूर से लेकर पति और बिग बी, अक्षय कुमार के साथ रोमांस तक

rekha-most-googled-questions-from-sindoor-to-affair-with-amitabh-bachchan-and-akshay-kumar

Most googled questions about Rekha: सदाबहार अभिनेत्री रेखा आज अपने 69वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कई यादगार फिल्में दे चुकीं ये अभिनेत्री आज भी जब कैमरे के सामने आती हैं, तो इनकी खूबसूरती सुर्खियां बटोरती हैं। उनकी अदाओं का दीवाना हर कोई है। लेकिन बता दें, रेखा की निजी ज़िंदगी और उनका प्रोफेशन जीवन दोनों ही काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है।

अभिनेत्री ने सालों से खुद को लाइमलाइट से काफी दूर रखा है। आज भी रेखा की निजी ज़िंदगी के बारे में कोई नहीं जानता। उनके दोस्त कौन हैं, परिवार कौन हैं, वो कैसे रहती हैं, उनका रोज़मर्रा का जीवन कैसा है, किसी को कुछ नहीं पता है। यही वजह है कि आज भी लोग रेखा की जिंदगी से जुड़े कई सवालों के जवाब गूगल पर ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रेखा के बारे में ढूंढे गए सबसे ज़्यादा सवाल।

रेखा के बारे में सबसे ज्यादा गूगल किये गए 5 सवाल:

रेखा की संपत्ति कितनी है?

लोगों के बीच रेखा की नेटवर्थ यानि संपत्ति को लेकर काफी जिज्ञासा है। माना जाता है कि रेखा कि कुल संपत्ति 40 मिलियन डॉलर है। यानि कि करीब 2500 करोड़ रूपये। सूत्रों की मानें तो साल 1980 - 81 में रेखा ने लगभग 5 लाख रूपये इनकम टैक्स की भरपाई की थी। वहीं जब वो राज्य सभा सांसद थीं तो उन्हें सालाना 65 लाख रूपये का भत्ता मिलता है।

रेखा ने किससे की शादी/ रेखा के पति कौन हैं

रेखा की शादी को लेकर अकसर ही सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने किससे शादी की और कब की ये काफी समय तक एक राज़ था। लेकिन फिर इस राज़ पर से परदा उठा था कि वो उन्होंने एक बिज़नेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी।

रेखा क्यों लगाती हैं सिंदूर?

रेखा के बारे में तीसरा सबसे ज़्यादा खोजा जाने वाला प्रश्न है उनका सिंदूर। दरअसल, सबको पता है कि रेखा के पति अब इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में जब भी रेखा किसी भी इवेंट में सिंदूर लगाए दिख जाती हैं तो सबको मन में ये सवाल ज़रूर उठता है कि आखिर रेखा सिंदूर किसके नाम का लगाती हैं। या फिर ये सिर्फ उनके लिए फैशन है।

क्या अभी भी रेखा और अमिताभ बच्चन का संबंध है?

रेखा और अमिताभ बच्चन की कहानी और उनका अफेयर बॉलीवुड के सबसे गहरे राज़ में से एक है। अमिताभ बच्चन ने कभी रेखा के लिए कोई बात नहीं की। हालांकि रेखा ने कई इंटरव्यू में अपने और अमिताभ बच्चन के रिश्ते और प्यार के बारे में बात की। लोग जानना चाहते हैं कि क्या आज भी रेखा और अमिताभ के बीच कोई संबंध है!

क्या रेखा और अक्षय कुमार का अफेयर था?

90 के दशक में रेखा और अक्षय कुमार के अफेयर की खबरों ने ज़ोर पकड़ा था। उस दौरान, रेखा ने अक्षय के साथ खिलाड़ियों का खिलाड़ी नाम की फिल्म की थी। इस फिल्म में अक्षय और रेखा के सुपरहॉट सीन ने सबके होश उड़ा दिए थे और इसी के बाद उनके अफेयर की खबरों की चर्चा आग की तरह फैल गई थी। वहीं, रवीना टंडन ने भी एक इंटरव्यू में दोनों का जिक्र किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X