रेखा ने अमिताभ बच्चन संग रिश्ते पर खोले सारे राज, कहा- 'मैं उन्हें दीवानों की तरह चाहती हूं, लेकिन...'

हिंदी सिनेमा में एक दौर हुआ करता था जब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा और अमिताभ बच्चन की नजदीकियों के चर्चे बने हुए थे. उन दोनों ने तकरीबन 10 फिल्मों में साथ में काम किया और इसके चलते दोनों के अफेयर के भी चर्चे होने लगे. हालांकि आपको बता दें कि इस पर अमिताभ बच्चन ने कभी भी इस बात की कोई पुष्टि नहीं की.
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा ने कभी तो इशारों में तो कभी खुलकर बात करते हुए इस बात को स्वीकार लिया कि अमिताभ को काफी पसंद करती हैं. लेकिन एक बार एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और अमिताभ के पर्सनल रिश्ते पर बात की. जिसमें एक्ट्रेस ने साफ तौर पर जाहिर किया कि बिग बी को वह दीवानों की तरह चाहती है, लेकिन उन दोनों के बीच में कोई भी रिश्ता नहीं है.
रेखा ने इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन संग रिश्ते पर बताया सच
काफी सालों पहले सिमी ग्रेवाल को दिए हुए एक इंटरव्यू में रेखा ने इस बात का भी खुलासा करते हुए यह कह दिया था कि मेरा उनके साथ में कोई भी पर्सनल रिश्ता नहीं है. यह पूरी तरीके से सच है. मैं उन्हें काफी पसंद करती हूं. लेकिन यह जो खबरें उड़ रही है और कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है. ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. लेकिन यह पूरी तरीके से सच है कि मैं उनसे प्यार करती हूं और दुनिया भर के प्यारों से कहीं ज्यादा, मैं इस प्यार को कभी भी एक्सप्लेन नहीं कर पाऊंगी कि यह किस तरीके का प्यार है.
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के रिश्ते पर भी की बात
इसी इंटरव्यू के दौरान रेखा ने अपने और जया बच्चन के रिश्तो पर भी बात की. जब रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच अफेयर की खबरें चल रही थी तब यह कहा जाता था कि एक्टर और जया बच्चन के रिश्ते बिल्कुल भी अच्छी नहीं चल रही हैं. लेकिन इस इंटरव्यू में रेखा ने इस बात को साफ कर दिया था कि जया बच्चन की बहुत मैं इज्जत करती हूं और दोनों के बीच में रिश्ते भी काफी अच्छे हैं. जैसी खबरें वायरल हो रही है ऐसा कुछ भी नहीं है.


Click it and Unblock the Notifications