..................... Rekha kissing scene controversy with biswajit Chatterjee in anjana movie - Hindi Filmibeat

जब फ़िल्म के सेट पर 25 साल बड़े एक्टर ने रेखा को जबरन किया लिपलॉक, कोर्ट तक पहुंचा मामला और फिर...

Rekha biswajit Chatterjee

Rekha Kissing Scene Controversy: रेखा को बॉलीवुड की एक एवरग्रीन अभिनेत्री माना जाता है। रेखा वैसे तो अपनी अदाकारी को लेकर काफी चर्चा में रही, लेकिन सबसे ज्यादा उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में रही है। रेखा ने अपने करियर में काफी बेहतरीन और सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्होंने अपने कई विवादों के किस्सों के बारे में अपनी किताब में बताया है।

रेखा ने अपनी किताब 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में इस बात का जिक्र किया था कि जब वह 15 साल की थी तो एक बंगाली फिल्म में उन्होंने काम किया। यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि 'अंजाना' थी। सन 1969 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अपोजिट 25 साल बड़े एक्टर बिस्वजीत चटर्जी थे। इसी फिल्म में एक सीन को लेकर काफी बवाल हुआ।

रेखा ने अपनी किताब में बताया कि यह फिल्म में एक रोमांटिक सीन होना था और बिस्वजीत को एक्ट्रेस को किस करना था। ये वो दौर था जब ऐसे किसिंग और इंटिमेट सीन अच्छे नहीं माने जाते थे। रेखा ने बताया था की फिल्म में रोमांटिक सीन शूट करने से पहले उन्हें बताया नहीं गया। तब एक्टर उन्हें जबरदस्ती किस करने लगे और वह हैरान होकर रोने लगी।

रेखा ने इस पर बात करते हुए आगे बताया कि किसी ने भी एक्टर को रोका नहीं और वहां खड़े होकर लोग तालियां और सीटीयां बजाने लगे। जब इस सीन को सेंसर बोर्ड की तरफ से हटाने के लिए कहा गया तो यह मामला कोर्ट में पहुंच गया। लेकिन फिर कोर्ट ने इस मामले को रफा दफा किया और कहा कि किसिंग सीन करना दो लोगों के बीच की पर्सनल बात है और अगर दोनों सहमत है तो तीसरे को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Read more about: rekha biswajit chatterjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X