..................... Rekha is most loving and favorite lady of bollywood see pics - Hindi Filmibeat

#ProofPics-आज भी हैं सुपरस्टार और खूबसूरती बेमिसाल..हर स्टार की चहेती

By Shweta

आज बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं जिनके बारे में शायद ही कुछ हो जो कोई नहीं जानता हो। उनके जिंदगी में बहुत सी घटनाएं हुईं लेकिन फिर भी कई चीजें सबको पता है तो कुछ बातें आज भी रहस्य बनी हुई हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं Time less ब्यूटी रेखा की। रेखा आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं।

रेखा के करियर की बात करें तो हमेशा से शानदार रहा है। उनकी निजी जिंदगी बचपन से ही उतार चढ़ाव भरी रही है लेकिन फिर भी वो आगे बढ़ते रहीं। हम आज रेखा की निजी जिंदगी या कंट्रोवर्सी की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि रेखा की जिंदगी की दूसरे हिस्से की बात कर रहे हैं जो बेहद शानदार है, वो बॉलीवुड में हर किसी की फेवरिट हैं।

रेखा के साथ हर कोई बस खुश और मस्ती करते नजर आता है। चाहे जो भी हो वो बस मस्ती करते नजर आती हैं। कभी कोई उनके साथ मसखरी करते, तो कोई बड़ी सदस्य जैसा प्यार देते नजर आता है। हम आज उनकी कुछ तस्वीरें बॉलीवुड स्टार्स के साथ लेकर आए हैं।

Rekha

सलमान खान के साथ रेखा की ये तस्वीर बेहद ही क्यूट है जहां सलमान उनके साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

रेखा सलमान खान की हमेशा तारीफ करते नजर आती हैं। बिग बॉस में भी रेखा जब आई थीं तब उनकी और सलमान की जुगलबंदी देखने लायक थी।

शाहिद कपूर के साथ रेखा एक अवॉर्ड शो में कुछ इस अंदाज में नजर आई थी। स्टेज पर बिल्कुल चार चांद लग गया था।

जया बच्चन और रेखा के रिश्ते जगजाहिर हैं लेकिन फिर भी जया बच्चन और रेखा एक दूसरे के सामने होते हैं दोनों बिना एक दूसरे से मिले और मुस्कुराए नहीं रह पाते हैं।

रणवीर सिंह के साथ रेखा की एक बहुत ही क्यूट सी तस्वीर। रणवीर सिंह खुद भी इतने मस्तीखोर हैं कि उनके साथ कोई भी स्टार मस्ती के ही मूड में चला जाता है।

रणबीर कपूर और रेखा की ये तस्वीर भी बहुत ही क्यूट है। ये तस्वीर एक अवॉर्ड शो की है जब रेखा रणबीर कपूर को कुछ यूं प्यार देते नजर आई थीं।

अभिषेक बच्चन के साथ रेखा की एक तस्वीर जो बहुत ही प्यारी है। साथ में अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं।

स्टार्स की ऐसी तस्वीरें कम ही नजर आती हैं वो भी पब्लिकली लेकिन अगर रेखा हैं तो हर कोई कैमरे के सामने भूल जाता है कि वो स्टार है। दोनों की ये तस्वीर भी बहुत ही अच्छी है।

काजोल और रेखा साथ में सालों पहले कुछ इस अंदाज में फोटोशूट करवाई थी।

प्रियंका चोपड़ा के साथ रेखा की क्यूट सी तस्वीर।

विद्या बालन रेखा को अपनी आइडल मानती हैं और अच्छी बात ये है कि ज्यादातर बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड रेखा के ही हाथो उन्होंने लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X