रेखा के पति ने की आत्महत्या, बुरी तरह फंस गई थी अभिनेत्री, फ़िल्म मेकर ने बताया था 'इंडस्ट्री पर धब्बा'

Rekha, Mukesh agarwal

Rekha Declared As Daayan: रेखा को हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री माना जाता है। यहां तक कि उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। लेकिन वह अपने फ़िल्मी करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में नजर आई। एक वक्त था जब अमिताभ बच्चन के साथ कटे तौर पर उनके अफेयर की खबरें सामने आई। ये रिश्ता सुर्खियों में इसीलिए आया क्योंकि अमिताभ बच्चन शादीशुदा थे। लेकिन बताया जाता है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसके कुछ सालों के बाद रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ शादी कर ली थी। लेकिन दोनों की शादी को 11 महीने भी पूरे नहीं हो पाए थे कि मुकेश अग्रवाल ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे के बाद रेखा पर आरोप लगाए गए। उन्हें मुकेश की मौत का जिम्मेदार ठहरा दिया गया। रेखा की इतनी ज्यादा आलोचना की गई कि उन्हें नेशनल वैम्प का तमगा हासिल हो गया।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस हादसे के बाद रेखा को डायन के नाम से लोग बुलाने लगे। ससुराल वालों ने भी रेखा पर कीचड़ उछाल और उन्हें गोल्ड डिगर कह दिया। जिसकी मुकेश के पैसों पर बुरी नीयत थी। मुकेश अग्रवाल के भाई अनिल ने यह भी कहा कि "मेरे भाई ने रेखा को बहुत प्यार किया। लेकिन रेखाकी बेवफाई को वह बर्दाश्त नहीं कर पाए। अब रेखा को क्या चाहिए? हमारी दौलत?"

इसी के अलावा आपको बता दें की रेखा को मुकेश अग्रवाल के परिवार जनों ने ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी कुछ लोगों ने गलत ठहराया था। खबरों के अनुसार सुभाष घई ने रेखा को फिल्म इंडस्ट्री पर एक धब्बा बता दिया था। उन्होंने रेखा को कहा कि "इस घटना के बाद लोग अभिनेत्रियों को अपने घर की बहू बनने से पहले हजार बार विचार करेंगे। रेखा का करियर अब काफी मुश्किल होगा। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर एक धब्बा लगाया है और इसे साफ करना बहुत मुश्किल है।"

Read more about: rekha mukesh agarwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X