इन हसीनाओं को नसीब नहीं हुआ मां बनने का सुख, एक तो हुई 14 बार प्रेग्नेंट फिर भी...

बॉलीवुड में ऐसी कई सारी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। उन्हें काफी अच्छी सफलता मिली और इसके बावजूद निजी जिंदगी में दुख झेले। आज हम आपको उन हसीनों के बारे में बताने वाले हैं जो की मां बनने का सुख प्राप्त नहीं कर पाई।
रेखा
रेखा को बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस माना जाता है। उनकी खूबसूरती का भी हर कोई दीवाना है। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही। उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की और 1 साल बाद ही पति ने सुसाइड कर ली। रेखा जिंदगी भर अकेले रही और मां बनने का सुख उन्हें नसीब नहीं हुआ।
शबाना आज़मी
शबाना आजमी भी इस लिस्ट में शामिल है और उन्होंने जावेद अख्तर के साथ शादी की थी। वह उनकी दूसरी पत्नी है और सालों बाद भी दोनों के बच्चे नहीं हुए। जावेद अख्तर को पहली पत्नी हनी ईरानी से दो बच्चे हुए हैं। जिनका नाम फरहान और जोया अख्तर है। शबाना भी इनको अपने बच्चों की तरह मानती हैं।
हेलन
सलीम खान की दूसरी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेलन भी इस लिस्ट में शामिल है। सलीम और हेलन के बच्चे नहीं हुए और इसके चलते उन्होंने सलीम की पहली पत्नी सलमा के चारों बच्चों सलमान, अरबाज, सोहेल और अलविरा को अपने बच्चों की तरह पाला। जब उन्हें बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने अर्पिता को गोद लिया था।
कश्मीरा शाह
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह को नेचरली कंसीव करने में काफी समस्या आई और 14 बार उनका मिसकैरेज भी हुआ।इसके बाद वह सरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पेरेंट्स बने।
सायरा बानो
सायरा बानो ने दिलीप कुमार के साथ शादी की थी और दोनों की कोई संतान नहीं हुई। कुछ मेडिकल कॉम्प्लिकेशंस के चलते एक्ट्रेस कभी भी मां नहीं बन पाई थी।


Click it and Unblock the Notifications











