ना कोई काम, ना कोई फ़िल्म, फिर भी रेखा कैसे जी रहीं लग्जरियस लाइफ, जानें कहां से कमा रहीं पैसा?

Rekha Income And Net Worth: बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा आज के समय में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती है। उन्होंने अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा बटोरी। रेखा आज भी खूबसूरत और यंग अभिनेत्रियों को जमकर टक्कर देती हुई नजर आती हैं। लेकिन कई साल हो चुके हैं और उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है।
रेखा को अक्सर पब्लिक इवेंट्स में देखा जाता है। लेकिन ना कोई फिल्म और ना कोई काम होने के बावजूद भी वह इतनी लग्जरियस लाइफ कैसे जी रही है, ये सवाल तो हर किसी के मन में जरूर आता होगा। आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं कि आखिरकार बिना किसी फिल्म को किए हुए उनके घर का खर्चा कैसे चल रहा है?
रेखा ने हमेशा से ही अपनी खूबसूरती के चलते हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। जब वह सिर्फ एक साल की थी तो साल 1958 में तेलुगु भाषा के नाटक 'इंती गुट्टू' में छोटी सी भूमिका निभाई। वैसे तो वह फ्लाइट अटेंडेंट बनना चाहती थी और इस सपने को छोड़कर उन्होंने मजबूरी में फिल्मों की तरफ रुख किया था।
रेखा ने 'उमराव जान' से लेकर 'मिस्टर नटवरलाल' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने पूरे करियर में 180 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। यहां तक कि उन्हें नेशनल अवार्ड के अलावा पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन पिछले 10 सालों से उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है और इसके बावजूद वह एक लग्जरियस लाइफ जीती है।
रेखा भले ही फिल्मों में काम नहीं कर रही, लेकिन इसके बावजूद भी वह कई जगह से अच्छी खासी कमाई करती हैं। उनके पास मुंबई और साउथ इंडिया में कई सारी प्रॉपर्टीज हैं और उनके पास में अच्छा खासा किराया आता है। जिससे कि वह हर महीने लाखों कमा लेती हैं। इसी के अलावा टीवी सीरियल या रियलिटी शोज में गेस्ट अपीयरेंस या किसी इवेंट में शामिल होने के लिए भी वह अच्छी खासी फीस लेती हैं।
कुछ खबरों के अनुसार रेखा बिल बोर्ड पर अपनी तस्वीर को इस्तेमाल किए जाने पर 10 से 20 लाख की रकम वसूल लेती है। इसी के अलावा masala.com की एक रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री ने जो भी फिल्मों से पैसा कमाया है उसे कहीं पर खर्च करने की जगह बैंक में से करती है और इसकी कई एचडी भी करवाई हुई है।
रेखा राज्य सभा मेंबर और सांसद भी रह चुकी है। जिसके लिए उन्हें दूसरे अलाउंस के साथ-साथ अच्छी खासी सैलरी भी मिलती थी। एक रिपोर्ट की माने तो रेखा की नेटवर्थ तकरीबन 332 करोड़ की है। स्टेज और अवार्ड अपीरियंस के लिए भी वह मोटी रकम लेती हैं। वह मुंबई के बैंड स्टैंड में रहती हैं और उनके बंगले का नाम बसेरा है। जिसकी कीमत 100 करोड़ की है। उनका देश के एक दक्षिणी इलाके में भी घर मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications