इस खूबसूरत एक्ट्रेस को देखते ही मर मिटते थे फैंस, गृहप्रवेश में उसी की सास ने मारने के लिए उठा ली थी चप्पल

मनोरंजन जगत में ऐसी कई कहानियां फेमस हैं, जो सदाबहार हैं और फिल्मी दुनिया के दीवानो की जुबान पर रची-बसी हैं। लेकिन आज हम आपको एक खूबसूरत एक्ट्रेस के अजीबोगरीब गृह प्रवेश के बारे में बताएंगे, जहां पर उनकी सास ने चप्पल लेकर उन्हें खदेड़ लिया था।
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा ने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों फैंस को अपना दीवाना बनाया है। आज भी जब रेखा किसी इवेंट या फंक्शन में नजर आती हैं तो लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो जाते हैं। 80-90 के दशक में जब रेखा जमकर काम कर रही थीं तो उनका नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा। जिनमें से एक विनोद मेहरा भी थे। बॉलीवुड गपशप गलियारों में ऐसी कहानियां हैं कि रेखा और विनोद मेहरा ने गुपचुप तरीके से शादी की थी।
बॉलीवुड गॉसिप गलियारों में रेखा की शादी को लेकर कई कहानियां हैं, लेकिन एक कहानी ऐसी है जिसकी सच्चाई आज तक सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि रेखा और विनोद मेहरा ने शादी कर ली थी। विनोद मेहरा से शादी के बाद जब एक्ट्रेस पहली बार अपने ससुराल पहुंची तो एक्टर की मां ने गुस्से में चप्पल उठा ली।
कहा जाता है कि विनोद मेहरा की मां को रेखा के लव अफेयर्स बिल्कुल भी पसंद नहीं थे, जब रेखा शादी के बाद पहली बार घर पहुंची तो एक्टर की मां ने गुस्से में रेखा को पीटने के लिए चप्पल उठा ली। आपको बता दें, यह कहानी यासिर उस्मान की किताब रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी में बताई गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा इंस्टाग्राम ने एक इंटरव्यू में विनोद मेहरा और अपनी मां के बारे में भी बात की। रेखा ने बताया था कि उनके और विनोद की मां के विचार मेल नहीं खाते थे, वह उन्हें खराब एक्ट्रेस मानती थीं। रेखा ने बताया था कि वह विनोद की खातिर अपनी मां को बर्दाश्त करती थीं लेकिन फिर उनका धैर्य खत्म हो गया। फिर उन्होंने विनोद के सामने ऑप्शन रखा कि वह मां या प्यार में से किसी एक को चुनें। फिर विनोद मेहरा ने उनकी मां को चुना और एक्ट्रेस ने विनोद से रिश्ता तोड़ लिया।


Click it and Unblock the Notifications













