..................... Rekha had rejected the film Hum Kisi Se Kam Nahin, then her doppelganger Kajal Kiran was cast in the film. - Hindi Filmibeat

रेखा ने फ़िल्म करने से किया इनकार तो डायरेक्टर ने उनकी हमशक्ल को किया कास्ट, पर्दे पर बुरी तरह पिटी फ़िल्म

 Rekha Doppelganger Kajal Kiran

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी फिल्में बनाई गई है जो कि इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की हमशक्ल के तर्ज पर बनी। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। बता दे कि इस फिल्म को साल 1977 में रिलीज किया गया था। जिसमें ऋषि कपूर नजर आए थे और हम बात कर रहे हैं फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' की।

20 एक्ट्रेसेस ने ऋषि कपूर के साथ में डेब्यू

दरअसल आपको बता दें कि 70 से 90 के दशक में बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋषि कपूर कहे जाते थे। हालांकि वह अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी फिल्में फैंस के दिलों में बसी हुई है। वह उन अभिनेताओं में शुमार है, जिनके ऑपोजिट तकरीबन 20 हसीनाओं ने इंडस्ट्री में कदम रखा और पॉपुलैरिटी हासिल की। उन्हें में से मशहूर अभिनेत्री काजल किरण का भी नाम शुमार है।

ऋषि कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप

जानकारी के लिए आपको बता दें कि काजल किरण ने ऋषि कपूर के साथ में 'हम किसी से कम नहीं' फिल्म में डेब्यू किया था। साल 1977 में इस फिल्म को रिलीज किया गया था और इसे नासिर हुसैन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के गाने उस वक्त काफी ज्यादा सुपरहिट साबित हुए थे। लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

रेखा को हुई थी सबसे पहले फिल्म ऑफर

बता दें कि बताया तो यह भी जाता है कि फिल्म को पहले रेखा को ऑफर किया गया था। लेकिन दूसरी फिल्मों की शूटिंग में बिजी होने की वजह से रेखा ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद में इस फिल्म में रेखा से मिलती-जुलती एक्ट्रेस काजल को डायरेक्टर ने मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुन लिया। इस फिल्म से एक्ट्रेस काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गई थी।

हूबहू रेखा जैसी दिखती थी काजल किरण

कुछ मीडिया खबरों की माने तो आपको बता दें कि काजल हूबहू रेखा की तरह ही नजर आती थी। उनकी आंखें और मुस्कान बिल्कुल रेखा की तरह दिखती थी। यहां तक कि वह रेखा की तरह ही बहुत ही चुलबुली और सांवली सलोनी भी थी। अगर कोई पहली नजर में उन्हें देखा तो उन्हें देख हर किसी को रेखा की याद आ जाती। बता दे की काजल का फैमिली बैकग्राउंड फिल्मी नहीं था और इसके बावजूद भी उन्होंने बहुत ही कम वक्त में दर्शकों के बीच में अपनी एक खास पहचान हासिल कर ली थी।

ऋषि कपूर को फिल्म की असफलता का ठहराया दोषी

आईएमबीडी की एक खबर की माने तो आपको बता दें की फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' जब बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई तो काजल किरण ने फिल्म के असफलता के लिए ऋषि कपूर को दोषी ठहरा दिया। खुद ऋषि कपूर ने इस बारे में खुद राजा किया था और उन्होंने बताया था कि काजल सिर्फ फिल्मों में अपनी खराब किस्मत का बहाना ढूंढती नजर आई थी। ऋषि कपूर ने यह भी कहा कि डिंपल कपाड़िया और जयाप्रदा ने उनके साथ में डेब्यू किया और काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया।

बॉलीवुड में की 40 फिल्में

इसी के साथ-साथ काजल किरण ने तकरीबन बॉलीवुड की 40 फिल्मों में काम किया और उनका जन्म 18 अक्टूबर 1958 में हुआ था। लेकिन फिल्मों में उन्हें सफलता हासिल नहीं हो पाई और इसकी वजह से 13 साल के करियर के बाद में वह नीदरलैंड में जाकर शिफ्ट हो गई। उनकी शादी किस्से हुई और उनके बच्चे कौन है अभी तक इस बारे में किसी को पता नहीं लग पाया है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X