रेखा के बहुत नखरे थे, अमिताभ बच्चन के साथ भी हुई थी नोकझोक, बॉलीवुड के विलेन रंजीत ने किए कई खुलासे

हिंदी सिनेमा जगत में अगर एक ऐसी एक्ट्रेस का नाम पूछा जाए जिसने अपनी एक्टिंग, एक्सप्रेशन, डांस और अदाओं से फैन्स का दिल जीता हो तो हर कोई रेखा का नाम ही लेगा। रेखा बॉलीलुड इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा में से एक हैं। रेखा 70 साल की हैं, लेकिन आज भी वह बॉलीवुड की तमाम यंग एक्ट्रेसेस को मात दे सकती हैं। आज भी उनकी खूबसूरती के लोग कायल हैं।
हर कोई चहता था कि रेखा ही करें उनकी फिल्म में काम
बता दें कि रेखा अपने जमाने की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस और सबसे महंगी एक्ट्रेस के तौर पर भी जानी जाती हैं। हर एक डायरेक्टर रेखा को अपनी फिल्म में साइन करना पसंद करता था। वहीं रेखा की पॉपुलेरिटी देखते हुए बॉलीवुड के विलेन रंजीत ने भी रेखा को अपनी फिल्म में साइन किया। क्योंकि वह भी चाहते थे कि वह रेखा के साथ काम करें और उनकी फिल्म चले, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ की रंजीत ने रेखा को साइन किया हुआ अमाउंट वापास मांग लिया। चलिए जानते हैं कि क्या था ये किस्सा।
उस जमाने में भी भारी फीस लेती थीं रेखा
विकी लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में रंजीत बताते हैं कि वह अपने रोल से परेशान हो गए थे। यही वजह थी कि उन्होंने लंबे समय तक लगभग 1 दशक तक कोई भी फिल्म साइन नहीं की थी। फिर मैंने फिल्म में काम करने की जगह फिल्में बनाने का सोचा। मैं एक्टर्स को उनके काम के बाद पैसे देता था। रंजीत ने कहा कि वह एक फिल्म बनाना चाहते थे। जिसमें रेखा हों उन्होंने रेखा से बात की क्योंकि वह उनकी दोस्त थीं। उन्होंने कहा कि वह उनके लिए काम करें और वह उसके पैसे उन्हें देगें। रेखा ने हां किया और रेखा ने अपना अमाउंट बताया। इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि किसी और ने उन्हें साइन किया होगा वह उन्हें 5 लाख रुपये दे रहे हैं और ये अमाउंट उससे कम था जो उन्होंने मुझे बताया था।
सबसे मिलती नहीं थीं रेखा
रंजीत ने आगे बताया कि रेखा बहुत ही पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। उनके घर के बाहर प्रोड्यूसर्स की लंबी लाइन लगी रहती थी। रेखा किसी से भी यूं ही नहीं मिलती थीं। जब मैं उनके घर गया। तब मेरी पूरी टीम बाहर थी और सिर्फ मैं घर में था। रेखा ने बाकी सभी को इंतजार करने के लिए कहा था। जो भी बाहर इंतजार कर रहे होते हैं उनका मैसेज रेखा की मैनेजर फरजाना उनतक पहुंचाती थीं, लेकिन रेखा सभी से मुलाकात नहीं करती थीं।
मांग लिए रेखा से पैसे
रंजीत ने आगे बताया कि रेखा ने एक बार नाइट शूट करने से मना कर दिया था। तब उन्हें काफी गुस्सा आया। उन्होंने रेखा को कहा था कि वह फिल्म अपने लिए बना रहे हैं आपके लिए नहीं, लेकिन रेखा ने कहा कि वह नाइट शूट नहीं करेंगी। इसके बाद मुझे एहसास होने लगा कि शायद रेखा मुझे भी बाकी प्रोड्यूसर्स की तरह ट्रीट कर रही हैं। बात और आगे बढ़ती उससे पहले ही मैंने प्यार से रेखा से बात की और कहा कि मैं आपके साथ काम नहीं कर सकता। प्लीज आप मेरे द्वारा साइन की हुई राशि मुझे लौटा दें और रेखा ने लौटाई भी। यह सब बहुत प्यार और शालीनता से हुआ।
अमिताभ बच्चन के साथ हुई थी खटपट
रंजीत ने आगे बताया कि उस समय अमिताभ बच्चन के साथ उनकी कुछ नाराजगी थी, लेकिन बाद में सब ठीक भी हो गया था। रेखा को फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही करनी थी, लेकिन मुझे फॉर्म हाउस पर जो मुंबई से बाहर था। रेखा को शाम को जल्दी घर जाना होता था, लेकिन मेरे गानों की शूटिंग ही शाम को शुरू होती थी। रेखा को बाकी और भी चीजों से दिक्कत थी वह ना तो कोरियोग्राफर से खुश थीं और ना ही बाकी अन्य चीजों से उनके काफी नखरे थे।


Click it and Unblock the Notifications
















