5 अफेयर और 2 शादियों के बावजूद तन्हा रह गई ये हसीना, 'घर तोड़ने वाली' का मिला टैग

कहा जाता है कि मोहब्बत भी किस्मत वालों को मिलती है. चाहे आप कितने भी हाथ पैर मार लो लेकिन अगर किसी की किस्मत में तन्हाई लिखी होती है तो उसे वही झेलनी पड़ती है. ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रेखा के साथ में देखने को मिला. एक्ट्रेस की जिंदगी में कई बार प्यार ने दस्तक दी लेकिन इसके बावजूद उनकी हर एक शाम ढलते सूरज और तन्हाई के बीच में ही गुजर जाती है.
'घर तोड़ने वाली' एक्ट्रेस का मिला टैग
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा में रेखा के दीवानों की कोई भी कमी नहीं है. रेखा के कई सारे अफेयर्स रहे. इतना ही नहीं वह कई सारे रिश्तों में गंभीर भी रही थी. लेकिन कोई भी रिश्ता उनका मुकम्मल नहीं हो पाया. जितेंद्र से लेकर संजय दत्त के साथ में उनके रिलेशनशिप के चर्चे रहे. यहां तक कि उन्हें 'घर तोड़ने वाली' एक्ट्रेस का टैग भी प्राप्त हो गया था.
जितेंद्र के संग भी आईं लिंकअप की खबरें
दरअसल आपको बता दें कि करियर की शुरुआती वक्त में रेखा का नाम जितेंद्र के साथ में काफी ज्यादा जुड़ा था. वह भी तब जब जितेंद्र, शोभा कपूर से शादी कर चुके थे. रेखा के साथ में रिश्ते की खातिर वह अपने घर को तोड़ना नहीं चाहते थे और इसी वजह से दोनों की राहें अलग-अलग हो गई.कुछ वक्त के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें भी आना बंद हो गई थी.
विनोद मेहरा के साथ रचाई चोरी छुपे शादी
इसके बाद में रेखा का नाम एक्टर किरण कुमार के साथ में भी जोड़ा गया और खबरों के अनुसार फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से बेशुमार प्यार हो गया था. लेकिन जैसे-जैसे फिल्म खत्म हुई वैसे-वैसे दोनों का प्यार भी खत्म हो गया. बाद में रेखा का नाम विनोद मेहरा के साथ में भी जोड़ा गया. बताया तो यह भी जाता है कि दोनों ने चोरी छुपे शादी भी रचाई थी. लेकिन जब रेखा विनोद के घर पहुंची तो उनकी मां ने उन्हें मार मार कर घर से बाहर कर दिया. इसके बाद में वह दोनों अलग हुए और दो महीने तक विनोद का रेखा ने इंतजार किया. लेकिन विनोद अपनी मां को मन नहीं पाए और दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए.
अमिताभ बच्चन के साथ में रेखा का रहा था अफेयर
लेकिन एक वक्त ऐसा था जब रेखा की मोहब्बत के चर्चे अमिताभ बच्चन के साथ में होने लगे. फिल्म 'गंगा की सौगंध' के सेट पर दोनों के प्यार का खुलासा हो गया था. लाख छुपाने के बावजूद दोनों का प्यार छुपा नहीं पाया. उसे समय बिग भी पहले से ही शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे. जिस वजह से वह अपने परिवार को किसी भी हालत में छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे और दोनों का प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया.
मुकेश अग्रवाल ने शादी के 1 साल बाद कर ली थी सुसाइड
बाद में 80 के दशक में रेखा का नाम संजय दत्त के साथ में भी जोड़ा गया. दोनों ने जमीन आसमान नामक एक फिल्म में काम किया था. इसके बाद में दोनों की अफेयर की खबरें सामने आई. लेकिन एक्ट्रेस का यह रिश्ता भी कामयाब नहीं हो पाया. बाद में आखिरकार साल 1990 में रेखा ने किसी एक्टर के साथ नहीं बल्कि बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ में शादी रचा ली. मुकेश, रेखा को बेशुमार प्यार करते थे और दिल्ली से मुंबई आकर रेखा के सेट पर पहुंच जाया करते थे. एक वक्त के बाद में रेखा ने भी शादी के लिए हां कर दी थी. शादी के 1 साल के बाद में मुकेश अग्रवाल ने रेखा के दुपट्टे से ही लटक कर सुसाइड कर लिया. इसके बाद में अब रेखा अकेले ही अपनी जिंदगी काट रही है.


Click it and Unblock the Notifications











