69 की उम्र, आधा दर्जन से ज्यादा अफेयर, शादी भी रही नाकाम, क्या आप जानते हैं इस हसीना का नाम?

Rekha, amitabh bachchan

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कामयाब होना इतना आसान नहीं होता है और आपको बता दें कि कई बार तो फिल्मी सितारे अपने जीवन में उतर-चढ़ावों को लेकर भी सुर्खियों में आ जाते हैं। सारे बॉलीवुड सितारे ऐसे भी हैं जिनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी सक्सेसफुल रही उससे कहीं ज्यादा उनकी निजी जिंदगी में उथल-पुथल मची रही। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी 69 साल की एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसके जीवन में कई बार प्यार आया। लेकिन आज भी वह अकेली है और उन्होंने अकेले ही अपनी पूरी जिंदगी बिता दी।

प्रोफेशनल लाइफ रही सुपरहिट

दरअसल, हम बात कर रहे हैं सदाबहार अभिनेत्री रेखा की और आपको बता दें कि उन्होंने साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म सावन भादो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। रेखा की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और बाद में वह काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई। बॉलीवुड में आने से पहले ही साउथ सिनेमा में वह अपना जादू चल चुकी थी। प्रोफेशनल लाइफ अच्छी खासी होने के बावजूद भी उनकी जिंदगी में प्यार नहीं आया।

जितेंद्र संग भी रहा रेखा का रिश्ता

रेखा को जितनी ज्यादा पापुलैरिटी अपनी फिल्मों के चलते हासिल हुई उतना ही जिंदगी में झेला। रेखा के कई लव अफेयर्स भी रह चुके हैं और आपको बता दें की सबसे ज्यादा सुर्खियों में आज भी अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी मानी जाती है। यहां तक कि रेखा का नाम सबसे पहले जितेंद्र के साथ में जोड़ा गया और उनके साथ में एक्ट्रेस ने कई सारी फिल्मों में काम किया। लेकिन कुछ खबरों के अनुसार जितेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और इसीलिए यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया।

किरण कुमार को रेखा ने कह दी थी ऐसी बात

बाद में रेखा और किरण कुमार का रिश्ता सामने आने लगा। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और इसका कारण यह था कि एक्टर एक मम्मा बाय थे। रेखा ने भी किरण कुमार को इस नाम से पुकारा और इसी के चलते खबरों के अनुसार उनका रिश्ता खत्म हुआ। बाद में कथित तौर पर रेखा ने दिग्गज अभिनेता विनोद मेहरा को डेट करना शुरू किया और यहां तक की खबरें तो यह भी आई कि उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली है।

अमिताभ बच्चन के साथ रहा अफेयर

लेकिन सिमी ग्रेवाल के पॉपुलर शो में एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने विनोद मेहरा के साथ में अपनी शादी की खबरों को जानकारी दिया और इसे गलत बताया। हालांकि अमिताभ बच्चन और रेखा के प्यार की खबरें किसी से छुपी नहीं है और बॉलीवुड गलियारों में उनके प्यार के किस्से खूब सुनने को मिलते हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन भी पहले से ही शादीशुदा थे और जब जया बच्चन को इस बारे में खबर लगी तो उन्होंने दोनों के साथ में काम करने को लेकर पाबंदी लगा दी।

शादी भी नहीं हो पाई सफल

रेखा ने बाद में दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ में शादी रचाई और यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। कुछ खबरों के अनुसारमुकेश अग्रवाल डिप्रेशन का शिकार हो गए थे और रेखा ने उनसे इसी के चलते दूरी बनाना शुरू कर दिया था। लेकिन एक दिन अचानक से मुकेश ने छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली और बाद में रेखा पर कई आरोप लगाए गए। कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

Read more about: rekha amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X