जब इस एक्टर ने रेखा के साथ किया था 5 मिनट तक जबरन Kiss, सेट पर ही फूट-फूटकर रोईं थीं एक्ट्रेस फिर 10 साल बाद

बॉलीवुड की नामी एक्ट्रे्स में से एक हैं रेखा। उनकी फिल्में और उनके अभिनय की हर कोई तारीफ करता है। बता दें कि रेखा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में रहती हैं। रेखा का अधिकतर परेशानियों और विवादों से भी नाता रहा है। उनकी जिंदगी में कभी भी खुशियां ठहर नहीं पाईं। प्यार भी मिला और शादी भी हुई लेकिन फिर सब अधूरा रह गया। बता दें कि रेखा ने 3 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। क्योंकि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए रेखा की पढ़ाई भी पूरी नहीं हो पाई थी। साउथ की फिल्मों से रेखा बॉलीवुड में आईं और उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं।
इस सीन की वजह से घबरा गई थीं रेखा
रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी के मुताबिक उनकी 1969 में वह फिल्म अंजाना सफर की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म में रेखा लीड एक्ट्रेस थीं तो वहीं दूसरी तरफ लीड एक्टर के तौर पर विश्वजीत चटर्जी नजर आ रहे थे, लेकिन इस शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद रेखा बुरी तरह से घबरा गई थीं। फिल्म की शूटिंग महबूब स्टूडियो में हो रही थी। इस फिल्म के डायरेक्टर थे राजा नवाथे। विश्वजीत और राजा ने प्लानिंग करके फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड ना होते हुए भी जबरन किसिंग सीन डाला। उस समय रेखा 15 साल की थीं उन्हें इस बारे में कोई आइडिया नहीं था।
रेखा ने उठाया मुद्दा
जैसे ही कैमरा शुरू हुआ विश्वजीत ने रेखा को जबरन किस करना शुरू कर दिया था। 5 मिनट तक वह उन्हें किस करते रहे वहीं क्रू मेंबर्स तालियां बजाते रहे। ना ही डायरेक्टर ने कट बोला और ना ही एक्टर रुके। इस सीन के बाद रेखा फूट-फूटकर रोने लगी थीं। रेखा ने अपनी आंखें ही नहीं खोलीं। इस सीन के बाद उन्हें सदमा लग गया था। रेखा जब होश में आई तब उन्होंने नाराजगी जताई, लेकिन विश्वजीत ने कह दिया था कि डायरेक्टर ने उनसे ऐसा करने को कहा था। यह विवाद काफी बढ़ गया था यह मसला विदेश तक पहुंच गया था। अमेरिकन जर्नलिस्ट जेम्स शेफर्ड भारत आए और उन्होंने रेखा का इंटरव्यू किया था। इस विवाद के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर रोक लगा दी थी। 10 साल तक यह फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी रही थी। फिल्म को कट करके नाम बदलकर दो शिकारी के नाम से फिल्म रिलीज की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications