रेखा के एक्स-बॉयफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कभी नहीं मिलूंगा... मां की वजह से हुआ बर्बाद!

किरण कुमार हिंदी फिल्मों के एक मशहूर कलाकार रह चुके हैं और आपको बता दें कि वह अपनी दमदार आवाज के चलते भी काफी ज्यादा मशहूर हुए। लेकिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा 70 के दशक में रेखा के साथ में अपने रिलेशनशिप को लेकर भी वह खूब सुर्खियों में रहे। इतना ही नहीं आपको बता दें कि दोनों को अक्सर एक साथ घूमते फिरते देखा जाता था। एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने किरण को ममस बाय कह दिया था और उन्हें सोने से पहले एक गिलास दूध चाहिए होता है यह भी बताया था।
किरण कुमार ने रेखा को बताया गोल्डन हार्ट
सिद्धार्थ खनन के साथ में बातचीत के दौरान किरण कुमार ने सालों बाद रेखा के साथ में अपने रिलेशनशिप और रिश्तो में आई हुई खटास को लेकर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल किरण कुमार ने इस पर कहा कि "रेखा जी तो बहुत अच्छी है और उनका दिल भी सोने का है। इस उम्र में भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन तरीके से अपनी खूबसूरती को मेंटेन रखा है। मैं उनसे बहुत वक्त से नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद भी मेरे दिल में हमेशा उनके लिए सम्मान है।"
रेखा ने निकाली थी एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड की नकल
किरण कुमार ने आगे यह भी कहा कि "अब मैं उनके टच में नहीं हूं और ना रहना चाहता हूं। ना ही मैं उनसे कभी भी फोन करके कहूंगा कि मैं आपसे मिलना है। मैं अपनी लाइफ में खुश हूं और वह अपनी लाइफ में खुश है। अगर हमारी किस्मत में मिलना लिखा होगा तो हम जरूर मिलेंगे।" लेकिन जब एक्टर से पूछा गया कि साल 1975 में रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान आपकी एक्स गर्लफ्रेंड की नकल कर दी थी और इसके बाद में आप उनसे नाराज हो गए थे।
किरण ने कहा कि रेखा कभी किसी का मजाक नहीं उड़ा सकती
इस पर किरण कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मुझे नहीं पता कि वह एक गर्लफ्रेंड कौन थी और मुझे यह भी बहुत अच्छे तरीके से पता है की रेखा कभी भी किसी का मजाक नहीं उड़ा सकती हैं।" इसी बातचीत के दौरान किरण कुमार ने इस बात को क्लियर कर दिया था कि उनकी सफलता में रेखा का कोई भी हाथ नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications