जब रेखा बनी अपनी ही बहन के प्यार की दुश्मन, नहीं बसने देना चाहती थी इस सुपस्टार के साथ घर

बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री रेखा को सदाबहार एक्ट्रेस के तौर पर भी जाना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जीवन को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने 70 से 80 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया और सबसे महंगी अभिनेत्री बन गई थी। लेकिन जितनी उनकी प्रोफेशनल लाइफ एकदम खुशहाल रही उससे कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मची रही।
कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है रेखा का नाम
बता दे कि रेखा का नाम अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद मेहरा जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ में भी जोड़ा गया था। हालांकि कभी भी इन रिश्तों की सच्चाई से पर्दा नहीं उठ पाया। साथ ही साथ रेखा की मांग में सिंदूर भरा हुआ भी नजर आता है, जिसको लेकर काफी ज्यादा लोगों के मन में सवाल उठाते हुए नजर आते हैं।
अपनी ही बहन के प्यार में रोड़ा बनी रेखा
लेकिन अगर रेखा के निजी जीवन के बारे में बात की जाए तो उन्हें काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़े। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी बहन धनलक्ष्मी के जीवन में भी काफी दिक्कतें आई थी। एक वक्त ऐसा था जब धनलक्ष्मी को अपने प्यार को पाने के लिए अपनी बहन के सामने गिड़गिड़ाना पड़ा। ऐसा इसीलिए क्योंकि रेखा इस रिश्ते के पूरी तरीके से खिलाफ हो गई थी। दरअसल रेखा की बहन धनलक्ष्मी बॉलीवुड की फेमस विलेन के प्यार में पड़ गई थी। लेकिन रेखा को यह रिश्ता मंजूर नहीं था क्योंकि एक्टर पहले से ही शादीशुदा थी।
रेखा को नहीं था रिश्ता मंजूर
दरअसल आपको बता दें की रेखा की बहन धनलक्ष्मी ने बॉलीवुड के मशहूर विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर तेज सप्रू से शादी रचाई। एक्टर को फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स में भी निगेटिव किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है। लेकिन आपको बता दें कि धनलक्ष्मी को एक्टर से प्यार हो गया और वह पहले से ही शादीशुदा हुआ करते थे। लेकिन रेखा को यह मंजूर नहीं था क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उनकी बहन के साथ में कुछ गलत हो। हालांकि रेखा की मां को इस रिश्ते से कोई भी दिक्कत नहीं थी।
रेखा ने ऐसे भरी शादी के लिए हामी
धनलक्ष्मी को तेज सप्रू से बेइंतेहा प्यार हो गया था। एक्टर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। यहां तक की तेज सप्रू ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि रेखा उनके और धनलक्ष्मी के रिश्ते के खिलाफ थी। लेकिन उनकी मां को कोई भी परेशानी नहीं थी। लेकिन एक्टर ने आगे बताया कि जब उन्होंने पहली पत्नी से तलाक ले लिया और बाद में रेखा को यह सभी बातें बताई तो रेखा को भी यह महसूस हुआ कि धनलक्ष्मी और तेज एक दूसरे के लिए बने हैं। इसके बाद साल 1987 में दोनों ने शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications












