जब शाहरुख खान के साथ रेखा ने मंच पर किया ज़ोरदार डांस, देखते रह गए अमिताभ बच्चन, देखें वायरल वीडियो

Rekha Dance With Shah Rukh Khan: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनके खूबसूरती का हर कोई कायल है। इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती इतनी लाजवाब है कि हर कोई उनको देखते ही दीवाना हो जाता है और लोगों का उन पर से निगाहें हटाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।
अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा और शाहरुख खान जोरदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह वायरल हो रहा वीडियो पुराना है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रेखा इस वीडियो में शाहरुख खान के साथ में जोरदार ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। रेखा और अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए गाने 'परदेसिया' पर यह डांस काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वायरल हो रही है इस वीडियो में अमिताभ बच्चन का रिएक्शन भी कैद हो गया है।
दरअसल आपको बता दें कि रेखा और शाहरुख खान का यह वीडियो काफी पुराना है। इतना ही नहीं किसी अवॉर्ड फंक्शन के दौरान का है। जहां पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रेखा और शाहरुख का ऐसा डांस देखकर जया बच्चन और अमिताभ बच्चन का रिएक्शन भी देखने लायक था।
लगातार शाहरुख खान और रेखा के इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि अमिताभ बच्चन का रिएक्शन बाद ही शानदार है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि शाहरुख खान तो सिर्फ डांस कर रहे हैं लेकिन इस गाने के असली हीरो तो अमिताभ बच्चन ही है।


Click it and Unblock the Notifications