रंगत निखारने के लिए सिंगापुर से क्रीम मंगवाती थीं रेखा! बोलीं- मैं रोज़ इसको...

Rekha Beauty Secret: रेखा को बॉलीवुड इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस माना जाता है। आज वह 70 साल की हो चुकी है। लेकिन इस उम्र में भी वह मशहूर हसीनाओं को भी खूबसूरती में टक्कर देती है। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब वह काफी सांवली हुआ करती थी। काफी सारे लोगों का तो यही सवाल रहता है कि आखिरकार रेखा की रंगत इतनी कैसे निखर गई। क्या उन्होंने गोरा होने के लिए कोई क्रीम इस्तेमाल की?
रेखा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान कायम की और काफी सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं रहा। शुरुआती वक्त में वह काफी मोटी और सांवली हुआ करती थी। स्किन कलर की वजह से भी उनको काफी ज्यादा लोग ट्रोल किया करते थे।
हालांकि एक वक्त बाद रेखा ने अपना ऐसा ट्रांसफार्मेशन किया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया। 70 साल की उम्र में भी वह काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आती है और वह आज की नई एक्ट्रेसेस को खूबसूरती से लेकर फिटनेस में भी टक्कर देती है। साथ ही उनकी काया को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता है।
लेकिन रेखा को लेकर यह खबर सामने आई थी कि वह गोरा होने के लिए सिंगापुर से क्रीम मंगवाती है। हालांकि एक्ट्रेस में इस बात को सिरे से नकार दिया था। साथ ही उन्होंने अपनी निकली हुई त्वचा का असली राज भी बताया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनका ट्रांसफार्मेशन योग के कारण हुआ है। योग से चेहरे की रंगत निखरती है और स्किन में कसावट आती है।
रेखा ने तो यह भी बताया था कि वह नियमित तौर पर योग करती है और यही उनकी फिटनेस का राज है। अभी के समय पर वह काफी ज्यादा देखते ही देखे गोरी हो गई है और बला की खूबसूरत नजर आती है। उन्होंने 1966 में तेलुगु फिल्म से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत की थी और 1970 में फिल्म 'भादो' से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी।


Click it and Unblock the Notifications