70 साल की Rekha ने 49 की Shilpa Shetty को डांस में दे डाली मात, लोग बोले- रेखा जी से आंखें ही नहीं हट रहीं...

Rekha Beats Shilpa Shetty In Dance

Rekha Beats Shilpa Shetty In Dance: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस कहीं जाने वाली रेखा आज के समय में अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। उनकी खूबसूरती और अदाओं पर लोग फिदा होने पर भी मजबूर हो जाते हैं। 70 साल की उम्र में भी रेखा इतनी जवां नजर आती है कि उनका मुकाबला करना शायद ही आज की हसीनाओं के लिए बेहद मुश्किल है।

इसका नमूना अब देखने के लिए भी मिल रहा है और इसी बीच एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह डांस के मामले में 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को भी टक्कर देती हुई नजर आ रही है। मालूम हो कि शिल्पा शेट्टी और रेखा का यह डांस वीडियो रियलिटी शो सुपर डांसर का है।

वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' से रेखा पर फिल्माए जाने वाले गाने 'सलाम ए इश्क' पर डांस करती हुई नजर आती है। तो वहीं दूसरी तरफ स्टेज पर शिल्पा शेट्टी को टक्कर देने के लिए रेखा भी नजर आती है। जैसे ही रेखा डांस करना शुरू करती है तो सभी की नजरे उन्हें पर टिकी रह जाती हैं।

शिल्पा शेट्टी भी रेखा के स्टेप्स को मैच करने की कोशिश करती है लेकिन नाकामयाब साबित होती है। शिल्पा शेट्टी भी रेखा को 70 साल की उम्र में इस कदर डांस करते हुए देख हैरान हो गई। रेखा का इतना लाजवाब क्लासिकल डांस देखकर फैन्स भी काफी ज्यादा हैरान होते हुए नजर आ रहे हैं और लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

अब इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और रेखा की तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। कई सारे यूजर तो रेखा को ऑल टाइम फेवरेट बता रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "जब रेखा डांस करना शुरू करती है तो उनके बगल में कौन है, ये नजर नहीं आता।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "मैं तो रेखा जी से अपनी आंखें ही नहीं हटा पा रहा हूं।"

Read more about: rekha shilpa shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X