जब रेखा ने सिन्दूर लगाकर शादी में मारी थी एंट्री, जया बच्चन के निकल पड़े आंसू, अमिताभ हो गए थे...

Rekha Wears Sindoor Reason: हिंदी सिनेमा में रेखा को एवरग्रीन एक्ट्रेस कहा जाता है और आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के साथ उनकी लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही। आज भी बॉलीवुड गलियारों में उनके अफेयर के खूब चर्चा रहते हैं। लेकिन एक बार रेखा को देखकर जया बच्चन के आंसू निकल आए थे। आज हम आपको इसी किस्से के बारे में बताने वाले हैं। जब रेखा ने कुछ ऐसा कर दिया था कि जया बच्चन के पैरों तले जमीन खिसक गई थी।
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में रेखा भी पहुंची थी। इसी के अलावा अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी यहां पर शामिल हुए थे। लेकिन जब शादी में रेखा की एंट्री हुई तो जया बच्चन के होश उड़ गए। दरअसल रेखा सुहागनों की तरह मांग में सिंदूर भरकर और लाल जोड़ा पहने शादी में पहुंच गई थी। अमिताभ से रेखा ने कुछ देर बात की और फिर चली गई थी। इसी के बाद पूरी इंडस्ट्री में चर्चा होने लगी कि अमिताभ और रेखा ने गुपचुप शादी रचा ली है।
हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं था। भले ही अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के चर्चे रही हो, लेकिन इसके बावजूद ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। दरअसल ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में रेखा को पहुंचने में काफी देर हो गई थी। इसी के चलते वह सीधा फिल्म के सेट से शादी में पहुंची और उन्हें कपड़े चेंज करने का मौका नहीं मिला। दरअसल खुद रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस किस्से के ऊपर से पर्दा उठाया था।


Click it and Unblock the Notifications