रेखा के बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं ये सवाल- उम्र से फैमिली तक- जानिए सबकुछ

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा 10 अक्टूबर को अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन हैं। रेखा की फैमिली से लेकर उनकी उम्र, रेखा के पति से लेकर उनकी निजी जिंदगी व प्रोफेशनल लाइफ के किस्सों को पढ़ने में फैंस काफी दिलचस्पी रखते हैं। गूगल पर रेखा के बारे में खूब सर्च किया जाता है। आइए आपको बताते हैं गूगल पर रेखा के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल।

रेखा के गूगल सवालों से पहले बता दें रेखा ने फिल्मों में काम करने की शुरुआत बचपन से ही कर दी थी। वह साउथ में जन्मी और उनकी मां भी साउथ एक्ट्रेस थीं। एक्टिंग रेखा को विरासत में मिली। शुरुआत में रेखा ने एक्टिंग शौक के लिए नहीं बल्कि आर्थिक तंगी से उबरने के लिए की और बाद में उनका पेशन बन गया।

Rekha

रेखा की मां का नाम पुष्पावल्ली था। वह खुद एक मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। रेखा के पिता का नाम जेमिनी गणेसन बताया जाता है। रेखा ने तेलुगू में इतनी गुटु (1958) फिल्म से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस काम करना शुरू किया। इसके बाद रेखा ने कन्नड़ फिल्मों में काम करना शुरू किया और फिर बॉलीवुड में डेब्यू किया।

रेखा बॉलीवुड में सावन भादो (1970) फिल्म से डेब्यू किया। उनकी पहली ही फिल्म हिट साबित हुई और रेखा के नाम के आगे जबरदस्त एक्ट्रेस का तमगा लग गया। मोहन सेहगल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रेखा के अपोसिट नवीन नजर आए। आइए बताते हैं रेखा के बारे में गूगल पर सर्च किए जाने वाले सबसे रोचक सवाल।

रेखा के गाने

रेखा के गाने

बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से लेकर वेस्ट बंगाल की जनता सबसे ज्यादा रेखा के गानों की तलाश करती है। गूगल पर सर्च किए जाने वाले रेखा से जुड़े टॉपिक को खोजे तो सबसे पहले नंबर पर रेखा गाने खोजे जाते हैं। खोजे भी क्यों न जाए, दशकों बॉलीवुड में रेखा ने बिताए हैं और कई हिट फिल्में दी हैं। साथ ही उनके फिल्मों के गाने भी खूब सुपरहिट साबित हुए। जैसे तेरे बिन जीया जाए न, इन आंखों की मस्ती, आजकल पांव जमीन पर, आपकी आंखों में, ये कहां आ गए, सलाम-ए-इश्क समेत ढेर सारे गाने हैं जोकि एवरग्रीन हैं।

रेखा की उम्र (rekha age 2021)

रेखा की उम्र (rekha age 2021)

रेखा आज भी इतनी खूबसूरत हैं कि उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। जिस भी अवॉर्ड फंक्शन में जाएं या कार्यक्रम में आए हर जगह उनकी अदा के चर्चे होते हैं। उन्हें लेकर गूगल पर उम्र के बारे में सर्च किया जाता है। पंजाब, छत्तीसगढ़, फिर गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में जमकर रेखा की उम्र के बारे में गूगल पर खोजा जाता है।

रेखा कोविड 19 (Rekha Covid)

रेखा कोविड 19 (Rekha Covid)

कोरोना की पहली लहर के दौरान रेखा के स्टाफ मेंबर कोविड19 पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद रेखा कोविड कीवर्ड जमकर गूगल पर सर्च हुआ। लोग एक्ट्रेस को लेकर चिंतित हो गए अक्टूबर 2019 में ये कीवर्ड जमकर सर्च किया गया।

रेखा की फैमिली (rekha ki family)

रेखा की फैमिली (rekha ki family)

रेखा की निजी जिंदगी को लेकर लोग काफी कुछ जानना चाहते हैं। लोग उनके पति, बच्चे, बहने से लेकर उनके अमिताभ बच्चन के रिश्ते को लेकर भी गूगल पर सर्च करते हैं। बता दें रेखा के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं है। रेखा की 7 बहनें और एक भाई हैं। कहा जाता है कि रेखा की इनमें से सगी बहन केवल एक ही हैं।

रेखा इंस्टाग्राम

रेखा इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया का जमाना है। लोग हर एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए सबसे पहले इंस्टाग्राम व फेबसुक जैसे प्लेटफॉर्म ही खोजते हैं। ठीक इस तरह 21वें नंबर पर रेखा से जुड़ा सबसे ज्यादा रेखा इंस्टाग्राम का सवाल सर्च किया जाता है। बता दें रेखा का आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल नहीं हैं। हालांकि ढेर सारे फैन पेज जरूर हैं।

रेखा की फोटो

रेखा की फोटो

रेखा की फोटो के बारे में भी लोग जमकर सर्च करते हैं। रेखा की पुरानी तस्वीरों से लेकर हालिया तस्वीरें खूब गूगल पर खोजी जाती हैं।

मांग की सिंदूर- रेखा (mang ki sindoor rekha)

मांग की सिंदूर- रेखा (mang ki sindoor rekha)

गूगल पर रेखा से जुड़ा 23 कीवर्ड mang ki sindoor rekha यही है। अगर आप रेखा को देखें तो वह हर बार मांग में सिंदूर लगाए नजर आती हैं। जबकि रेखा के पति इस दुनिया में नहीं है और न ही उन्होंने दूसरी शादी की। ऐसे में लोग जानने को आतुर रहते हैं कि रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं।

अमिताभ बच्चन-रेखा

अमिताभ बच्चन-रेखा

अमिताभ बच्चन और रेखा के किस्सों से तो भला कौन अंजान होगा। रेखा का नाम सबसे ज्यादा जिस अभिनेता से जुड़ा वह बिग बी का नाम ही है। कहा तो ये भी जाता है कि अमिताभ बच्चन के प्यार में रेखा इस किदर दीवानी हैं कि आज तक वह अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं। हालांकि उन्होंने कभी इस पर कुछ कहा नहीं है।

रेखा साड़ी कलेक्शन

रेखा साड़ी कलेक्शन

रेखा अपनी डिफरेंट और खूबसूरत साड़ी कलेक्शन के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी हर साड़ी चर्चा में रहती हैं। महिलाएं उनकी साड़ी न केवल पसंद करती हैं बल्कि फॉलो भी करती हैं। यही वजह है कि रेखा की साड़ियां भी गूगल पर खूब सर्च की जाती हैं। वह सिल्क से लेकर कांजीवरम जैसी मंहगी साड़ियों को पहनना पसंद करती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X