..................... Rehana Sultan Gave Bold Scene In Chetna Married With Director BR Ishara Who 16 Years Older Than Her - Hindi Filmibeat

सेक्स वर्कर बन पर्दे पर छाई ये एक्ट्रेस, फिल्मों में दिए हॉट सीन, 16 साल बड़े डायरेक्टर संग शादी कर मचाई सनसनी

Rehana Sultan

Rehana Sultan Career And Love Life: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जो अपनी सादगी के लिए काफी पसंद की जाती है। लेकिन कुछ हसीनाओं ने अपनी बोल्डनेस के चलते काफी सुर्खियां बटोरी और हर तरफ छा गई। बॉलीवुड में कई सारी ऐसी हसीनाएं भी है जिन्होंने फिल्मों में खूब बोल्ड और हॉट सीन दिए हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं।

दरअसल आज हम बात करने वाले हैं 'चेतना' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस रेहाना सुल्तान की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह फिल्म सेक्स वर्कर के तौर पर दिखाई गई थी। फिल्म में रेहाना सुल्तान ने एक कॉल गर्ल का किरदार निभाया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने खूब बोल्ड सीन भी दिए थे।

इस फिल्म का निर्देशन बीआर इशारा ने किया था। यह फिल्म काफी हिट साबित हुई थी और यही से रेहाना सुल्तान काफी पॉपुलर भी हो गई थी। बाद में एक्ट्रेस ने दस्तक, हार जीत, प्रेम पर्वत, मन तेरा तन मेरा, किस्सा कुर्सी का, तन्हाई, और सवेरा जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने अपने करियर में तकरीबन 41 फिल्मों में काम किया है।

हालांकि रेहाना सुल्तान का फिल्मी करियर कुछ खास अच्छा नहीं रहा। बेहतरीन फिल्में देने के बावजूद भी उन पर एक फ्लॉप हीरोइन का टैग लग गया। चेतना फिल्म के बाद में उनको टाइप कास्ट का टैग मिल गया था। फ्लॉप करियर के बाद एक्ट्रेस ने साल 1984 में फिल्म डायरेक्टर बी आर इशारा के साथ में शादी कर ली।

शादी करते ही रेहाना सुल्तान ने फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरीके से दूरी बना ली थी और हमेशा के लिए एक्टिंग को अलविदा कह दिया था। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि रेहाना सुल्तान से बी आर इशारा तकरीबन 16 साल बड़े थे। उस जमाने की यह सबसे विवादित शादी मानी जाती है। बताया तो यह भी जाता है की चेतना फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे।

लेकिन जैसे ही फिल्म चेतना सुपरहिट साबित हुई वैसे ही रेहाना सुल्तान और बिहार इशारा के प्यार के चर्चे तेज होते गए। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लाइन लगा करती थी। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इस फिल्म के लिए काफी विरोध भी किया गया था और इसको बैन करने की मांग भी उठाई गई थी।

Read more about: rehana sultan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X