राजेश खन्ना पर था इस हसीना को तगड़ा क्रश, एक झलक के लिए कर देती थी स्कूल बंक और फिर...

हिंदी सिनेमा जगत में ऐसे कई सारे सितारों से जुड़े हुए किस्से हैं जो कि बेहद दिलचस्प होते हैं। लेकिन आज हम आपको बी टाउन की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार रीना रॉय की एक दिलचस्प स्टोरी के बारे में आपको बताने वाले हैं। दरअसल आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले टीवी के पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा' में रीना रॉय ने शिरकत की थी। जहां पर उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल तक के कई सारे दिलचस्प किस्से बताए थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के किस एक्टर पर उनका क्रश रहा इस बारे में भी बताया।
स्कूल बंक कर राजेश खन्ना के घर जाती थी रीना रॉय
बता दें कि रीना रॉय ने इस शो के दौरान अपनी लाइफ के बारे में काफी सारे राज खोले और बताया कि वह इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को काफी ज्यादा पसंद किया करती थी। राजेश खन्ना के लिए उनकी दीवानगी इस कदर बढ़ गई थी कि वह एक्टर की बस एक झलक पाने के लिए स्कूल में अपनी क्लास तक को छोड़कर अपने दोस्तों के साथ में एक्टर के घर के बाहर जाकर खड़ी हो जाया करती थी।
एक झलक पाने के लिए राजेश के घर के बाहर खड़ी हो जाया करती थी एक्ट्रेस
रीना रॉय ने शो के दौरान इस बात का खुलासा किया और बताया कि "जब मैं छोटी हुआ करती थी तो मुझे राजेश खन्ना की फिल्में बहुत ही ज्यादा पसंद थी। मुझे उनकी फिल्मों से बहुत ही प्यार था। इसी वजह से मैं हमेशा स्कूल जाने की जगह उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर जाकर खड़ी हो जाया करती थी। यहां तक कि उनकी फिल्में देखने के चक्कर में मैं अपनी सारी पॉकेट मनी भी खर्च कर दिया करती थी।"
रीना रॉय को राजेश खन्ना संग काम करने का भी मिला मौका
एक्ट्रेस ने इसे के दौरान यह भी बताया कि "मेरी जिंदगी में एक पल ऐसा भी आया था जब मैंने बॉलीवुड में कदम रखा और राजेश खन्ना जी से बार बार मिलने का मुझे मौका भी प्राप्त हुआ। यहां तक कि उनके साथ काम करने का अवसर भी मुझे मिला। यह पल मेरे लिए बहुत ही ज्यादा अनमोल थे।"
रीना रॉय का वर्क फ्रंट
लेकिन अगर हम रीना रॉय के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार है। उनकी खूबसूरती भी इतनी लाजवाब है कि हर कोई उनका दीदार करने के लिए दीवाना बना रहता है।बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने नागिन, नसीब, जानी दुश्मन, जैसे को तैसा और गुलामी जैसी मशहूर और हिट फिल्मों में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











