Reena Roy से आखिर क्यों मेल खाती है सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

रीना राय बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है। उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। एक वक्त हुआ करता था जब उन्हें परिवार का खर्चा उठाने के लिए क्लब में डांस करना पड़ा। इतना ही नहीं उनका शत्रुघ्न सिन्हा के साथ में भी अफेयर काफी चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थे और रीना रॉय ने साल 1983 में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के साथ शादी रचाई। यह शादी ज्यादा टिक नहीं पाई और 7 साल बाद 1990 में दोनों का तलाक हो गया।
सोनाक्षी और रीना की क्यों मिलती है शक्ल
रीना शादी के बाद में पाकिस्तान में ही जाकर बस गई थी और तलाक के बाद मुंबई वापस आ गई। रीना रॉय का नाम सोनाक्षी सिन्हा के साथ में भी जोड़ा गया। यह भी सच है कि दोनों की शक्ल काफी हद तक मेल खाती है। लेकिन आपको बता दें कि रीना रॉय ने फर्स्ट पोस्ट के साथ एक इंटरव्यू साझा किया और यहां पर उन्होंने इस बात का बेबाकी के साथ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि "यह जिंदगी के इत्तेफाक है। कई बार ऐसा होता है। मशहूर एक्टर जितेंद्र की मां और मेरी मां एकदम जुड़वा बहने नजर आती हैं।"
13 साल की उम्र में किया करियर शुरू
रीना रॉय ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है जिसमें 'अपनापन' और 'नागिन' जैसी बेहतरीन फिल्में शुमार है। जब रीना राय से सवाल किया गया कि उन्होंने अचानक इंडस्ट्री को क्यों छोड़ा तो उन्होंने बताया कि "अब क्या करें, तकदीर के आगे कुछ नहीं हो सकता। मैं 13 या 14 साल की उम्र में इंडस्ट्री में आई थी। बीआर इशारा की फिल्म 'जरूरत' से एक्टिंग की शुरुआत की। बचपन से डांसिंग और एक्टिंग का मुझे काफी शौक रहा। घर में भी शीशे के सामने घंटे खड़े होकर डांस और एक्टिंग किया करती थी। मेरी मां भी मुझसे परेशान हो गई थी।"
मां ने रीना रॉय को दी थी ये सलाह
इंटरव्यू के आगे रीना रॉय ने यह भी बताया कि "मेरे पड़ोस में गोपी कृष्ण जी डांस क्लास चलाया करते थे और यहां पर मैं घर से भाग कर चली जाया करती थी। बाद में मेरी मां मुझे डांस क्लास भेजने के लिए तैयार हुई।" एक्ट्रेस के करियर की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने प्यार की कुर्बानी देने वाले कई रोल फिल्मों में निभाए। रीना रॉय ने यह भी बताया कि "मेरी मां ने मुझसे हमेशा कहा था कि इतने कुर्बानी वाले रोल मत किया करो कहीं हकीकत में भी तुम्हारे साथ ऐसा ना हो।"


Click it and Unblock the Notifications











