इस हसीना ने नाम बदलकर फिल्मों में बनाई पहचान, पाकिस्तानी क्रिकेटर संग शादी कर छोड़ा भारत

Reena Roy

Reena Roy Real Name Controversy: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती के चलते लोगों को दीवाना बनाया है। लेकिन आज हम आपको रीना रॉय के जीवन के दिलचस्प किस्से के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल आपको बता दें कि रीना रॉय के असली नाम से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा है।

रीना रॉय का जन्म 7 जनवरी साल 1957 में हुआ। उन्होंने 70 से 80 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि रीना रॉय का असली नाम सायरा अली था। एक्ट्रेस के माता-पिता सादिक अली और शारदा राय भी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल निभाया करते थे। लेकिन कुछ वक्त के बाद दोनों ने तलाक ले लिया। इसी के चलते सायरा को रूपा राय का नाम दिया गया।

रूपा राय ने कम उम्र में ही फिल्मों में काम करने का ठान लिया था। उन्होंने 15 साल की उम्र में बी आर इशारा की 'जरूरत' फ़िल्म से एक अच्छा खासा ब्रेक मिला। इसी के बाद उन्होंने अपना नाम रीना राय रख लिया। रीना राय बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री मानी जाती है। आज भी उनकी नागिन, कालीचरण और सनम तेरी कसम जैसी फिल्मों को याद किया जाता है।

रीना रॉय अपने निजी जीवन को लेकर काफी विवादों में रही। बता दे कि उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के साथ शादी रचाई और पाकिस्तान शिफ्ट हो गई। हालांकि कुछ वक्त के बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद बेटी के नाम बदलने से लेकर भारत में वापस आकर एक्टिंग की दुनिया में फिर से कदम रखने तक को लेकर वह सुर्खियों में आ गई। हालांकि सफलता न मिलने के चलते उन्होंने फिल्मी करियर को अलविदा कहा।

More from Filmibeat

Read more about: reena roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X