सबसे महंगी हीरोइन: शादीशुदा एक्टर संग अफेयर, करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग, बनी पाकिस्तान की बहु

Reena Roy

70 से 80 के दशक में एक हसीना ऐसी थी जिसकी आंखों का जादू हर दर्शक को दीवाना बना देता था। उनकी फिल्मों को देखने के लिए लोगों की कतारें लग जाती थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं रीना रॉय की। वह अपनी पहली दो फिल्मों से ही सुपरस्टार बन चुकी थी। उनकी फिल्मी लाइफ जितनी ज्यादा सक्सेसफुल रही उससे कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा रही।

15 साल की उम्र में किया डेब्यू

रीना रॉय मुस्लिम परिवार से आती हैं। अगर उनके असली नाम की बात करें तो उनका नाम सायरा अली है। बचपन से वह एक्ट्रेस बनना चाहती थी। 15 साल की उम्र में साल 1972 में 'जरूरत' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। रीना रॉय को इस फिल्म से लोकप्रियता हासिल नहीं हुई। लेकिन इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस को रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने पापुलैरिटी दिला दी। दरअसल इस फिल्म का नाम 'जख्मी' है। इस फिल्म के बाद में वह हिंदी सिनेमा की हसीनाओ पर भारी पड़ गयी।

फ़िल्म निर्माता के कहने पर बदला नाम

दरअसल रीना रॉय के पिता मुस्लिम और उनकी मां हिंदू हुआ करती थी। एक्ट्रेस की मां का नाम शारदा राय और उनके पिता का नाम सादिक अली था। लेकिन बाद में उनके माता-पिता का तलाक हुआ। बाद में रीना रॉय की मां ने अपने बच्चों के नाम से पति का नाम हटाए। इसके बाद रीना का नाम भी रूप राय रख दिया गया। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। बाद में फिल्मों की तरफ रुख किया और निर्माता के कहने पर अपना नाम बदल दिया।

शत्रुघ्न सिन्हा के साथ जुड़ा नाम

अगर हम रीना रॉय के निजी जीवन की बात करें तो एक समय पर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ में उन्होंने काफी फिल्मों में काम किया। इस दौरान दोनों एक दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे। इंडस्ट्री की गलियों में दोनों के अफेयर की खूब चर्चा हुआ करती थी। लेकिन अचानक से साल 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी रचा ली और रीना से सभी रिश्ते खत्म कर दिए।

पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ रचाई शादी

शत्रुघ्न सिन्हा की शादी के बाद में रीना रॉय ने भी जिंदगी में आगे बढ़ने का सोचा। जिसके चलते उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के साथ में 1983 में शादी रचाई। इसके बाद बॉलीवुड से उन्होंने दूरी बना ली। रीना रॉय मां बन गई और पति मोहसिन के साथ में उनके रिश्ते में दरार आने लगी। दोनों अलग हो गए और साल 1992 में एक्ट्रेस वापस भारत लौट कर आ गई।

रीना रॉय ने करियर के पीक पर क्यों छोड़ी एक्टिंग?

एक इंटरव्यू के दौरान रीना रॉय से सवाल किया गया कि उन्होंने करियर के पीक पर फिल्मी दुनिया को क्यों छोड़ा तो जवाब में उन्होंने बताया कि "पता ही नहीं चला कि वक्त कैसे गुजरा। एक वक्त था ज़ब मै 1 दिन में दो से तीन शिफ्ट किया करती थी। लेकिन मुझे ब्रेक लेना था। मैं ऐसा नहीं करती तो पागल हो जाती। एक्ट्रेस ने अपने बीते अतीत को याद करते हुए कहा कि जो कुछ भी हुआ,अच्छा हुआ या बुरा हुआ, लेकिन वह काफी मूल्यवान अनुभव था। मैंने जिंदगी के हर पल को जिया है।"

More from Filmibeat

Read more about: reena roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X