रीना रॉय ने बेटी के लिए लड़ी थी लंबी लड़ाई, अब बड़ी होकर लगती हैं बेहद ही खूबसूरत, तस्वीरें वायरल...

हिंदी सिनेमा में पॉपुलर हुआ गाना परदेस जाकर परदेसिया, भूल ना जाना पिया में रीना रॉय नजर आई थी। इतना ही नहीं इस गाने में वह अपने पिया से गुहार लगाती हुई नगर आई कि परदेस जाकर उन्हें भूल नहीं जाना। लेकिन आपको बता दें कि रीना रॉय की जिंदगी कुछ ऐसी रही कि वह अपने पति के लिए ही परदेस चली गई। बता दें कि वह पूरा करियर छोड़कर अपनी मोहब्बत के लिए परदेसी बन गई। लेकिन एक्ट्रेस का यह कदम को सही साबित नहीं हुआ और 7 साल के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया।
रीना रॉय ने बेटी के लिए लगी लंबी लड़ाई
दोनों के ऐसे टूटते हुए रिश्ते का बहुत ही गहरा असर उनकी बेटी पर पड़ा। दरअसल आपको बता दें कि रीना रॉय ने अपनी बेटी को पाने के लिए काफी लंबी लड़ाई लड़ी। लेकिन अब वही बेटी बहुत ही बड़ी हो चुकी है और कई सारे इवेंट्स पर अपनी मां के साथ खूबसूरत अंदाज में नजर आती है।
रीना रॉय की बेटी सनम खान दिखती है बेहद खूबसूरत
रीना रॉय ने फिल्मी पर्दे पर काफी राज किया है लेकिन उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के चलते अचानक से अपना कैरियर तक छोड़ दिया। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के साथ में शादी की थी। लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ खास चल नहीं पाया।शादी के बाद भी रीना की काफी लंबे वक्त तक कोई खबर नहीं मिली।लेकिन कुछ वक्त पहले अचानक से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई। जिसमें रीना रॉय के साथ एक हसीना नजर आई। यह हसीना और कोई नहीं बल्कि उनकी खुद की बेटी सनम खान है। जो की हूबहू अपनी मां की ही तरह बेहद ही खूबसूरत नजर आती हैं।
रीना रॉय ने जीती अपनी बेटी की कस्टडी
रीना रॉय ने अपनी इकलौती बेटी को पाने के लिए खूब लड़ाई लड़ी। शादी के कुछ वक्त के बाद में ही मोहसीन खान और रीना रॉय अलग हो गए थे। लेकिन रीना रॉय को अपनी बेटी की कस्टडी नहीं दी जा रही थी। लेकिन रीना रॉय चाहती थी कि उनकी बेटी सनम खान उन्हीं के साथ में रहे। रीना रॉय के इस बेहद ही कठिन समय पर उनके पुराने साथी शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी खूब सहायता की। जिसके कारण रीना रॉय को अपनी बेटी मिल गई और वह इस लड़ाई में कामयाब रही।


Click it and Unblock the Notifications











