11 सितारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया संग्राम, 19 साल की हीरोइन की चमकी किस्मत

Reena Roy Nagin: आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जिसकी कहानी पर आधारित कई सारी फिल्में बनाई जा चुकी है। यहां तक की इस फिल्म में एक किरदार निभा कर यह एक्ट्रेस कई सारे सुपरस्टार्स पर भारी पड़ गई थी। साथ ही जिस एक्ट्रेस के बारे में हम बात कर रहे हैं वह 70 से 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई थी।
लंबा चला रीना रॉय का करियार
दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी है रीना रॉय की। उन्होंने साल 1972 में फिल्म जरूर से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। 30 सालों तक उन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया और अपने पूरे करियर में तकरीबन 108 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। लेकिन एक बार उन्होंने एक ऐसी फिल्म को साइन किया जिसके लिए कोई भी एक्ट्रेस राजी नहीं हो रही थी।
बॉक्स ऑफिस पर गाढ़ें झंडे
लेकिन रीना रॉय की जब यह फिल्म रिलीज हुई तो पूरे बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया था और इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई भी की थी। इस फिल्म में 11 सितारे नजर आए थे और इसने बजट से 7 गुना ज्यादा कमाई कर ली थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म नागिन की।
कई हीरोइनों ने रिजेक्ट की फिल्म
नागिन फिल्म को पहले कई सारी हसीनाओं ने और रिजेक्ट कर दिया था और बाद में रीना रॉय ने इस फिल्म में लीड किरदार निभाया। अपने किरदार से रातों-रात वह छा गई थी। हालांकि खबरों के अनुसार रीना रॉय की मां नहीं चाहती थी कि वह नागिन का किरदार निभाएं। लेकिन यह फिल्म रीना रॉय की पहली बड़ी हिट साबित हुई।
फिल्म की स्टार कास्ट
रीना रॉय की इस फिल्म में उनके अलावा सुनील दत्त, फिरोज खान, विनोद मेहरा, रेखा, जितेंद्र, संजय खान, मुमताज, कबीर बेदी, विनोद मेहरा, अनिल धवन, योगिता बाली, रंजीत, जगदीप और प्रेमनाथ जैसे मशहूर कलाकार नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











