#RIP..बॉलीवुड की सुपस्टार 'मां'..सलमान-शाहरुख सबकी !
वेटेरन एक्ट्रेस रीमा लागू का अाज देहांत हो गया है। रीमा ने बॉलीवुड फिल्मों में शाहरुख से लेकर सलमान तक की मां का किरदार निभाया।
वेटेरन एक्ट्रेस रीमा लागू का आज दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया है। जैसे ही ये खबर आई तो बॉलीवुड के साथ साख सभी लोगों को काफी सदमा लगा। रीमा लागू को तबियत खराब होने के चलते पिछले कुछ दिनों से मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह 59 वर्ष की थीं।
रीमा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एक से बढ़कर एक रोल निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया। फिल्मों के साथ साथ उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है।

वो इन दिनों नामकरण सीरियल में भी काम कर रही थीं। वहीं रीमा हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी फिल्म का हिस्सा भी रह चुकी थीं।
बात की जाए उनकी फिल्मों की तो उन्होंने बहुत सी फिल्मों मां के किरदार निभाए हैं जिसके चलते उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। फिल्म हम आपके हैं कौन में उनके किरदार की काफी तारीफें हुईं।
उन्होंने सलमान से लेकर शाहरुख तक की मां का किरदार निभाया हुआ है। यहां हम आपको दिखाने जा रहे हैं रीमा लागू के मां के रोल जिनसे वो काफी फेमस हुईं..


Click it and Unblock the Notifications











