अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ तक, 9 स्टार्स रील लाइफ से बने रियल ब्लॉकबस्टर
बॉलीवुड फिल्मों में लव स्टोरीज तो बहुत देखने को मिल जाती हैं। वहीं असली फिल्मी लव स्टोरी तो तब शुरू होती है जब रील लाइफ कपल रियल जिंदगी में भी एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ उस फिल्म में हुआ था जो 6 साल पहले आज के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम था तेरे नाल लव हो गया और ये फिल्मी कहानी है रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा की।
[बिकिनी में वायरल हुईं एक्ट्रेस, देखकर पगलाए फैंस, बेकाबू कर देगा हॉट अंदाज]
हालांकि दोनों काफी समय से एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों ने बॉलीवुड में एक ही फिल्म से शुरूआत की थी, दोनों की पहली फिल्म थी तुझे मेरी कसम। इस फिल्म में दोनों की मुलाकात हुई और ये मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। फिल्म तेरे नाल लव हो गया में दोनों को खूब पसंद किया गया और इसी फिल्म के बाद बॉलीवुड के इस क्यूट कपल ने शादी कर ली।

वहीं सिर्फ रितेश और जेनेलिया ही नहीं बॉलीवुड में ऐसे कई फिल्मी कपल्स मिल जाएंगे जो फिल्मों के बाद एक दूसरे के रियल लाइफ पार्टनर्स बन गए। इन कपल्स को फिल्म के दौरान प्यार हुआ। आगे जानें बॉलीवुड के 9 ऐसे कपल्स के बारे में जो फिल्म के सेट पर मिले और फिर ये मुलाकात बॉलीवुड की फिल्मी शादी बन गई।


Click it and Unblock the Notifications











