शाहरुख इन मेकिंग..लुक्स भी क्यूट..एक्टिंग भी धाकड़ और सबके चहेते
शाहरुख खान की जगह अगर कोई ले सकता है तो वो सुशांत सिंह राजपूत हैं। जानिए क्यों।
शाहरूख खान पिछले लगभग 25 सालों से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। कई स्टार्स आए और कईयों ने शाहरुख खान बनने की कोशिश की तो कुछ ने शाहरुख खान के आगे जाने की कोशिश की लेकिन शाहरुख खान ना कोई बन पाया और ना जगह पाया।
काफी सालों बाद एक एक्टर ऐसा बॉलीवुड में ऐसा आया जिसने ना तो जिसने शाहरुख खान के स्टाइल में बॉलीवुड में एंट्री मारी बल्कि उनकी पॉपुलैरिटी और लुक्स के मामले में भी वो शाहरुख जैसे ही हैं। जी हां अब तो आप समझ गए होंगे कि हम सुशांत सिंह राजपूत की बात कर रहे हैं।
[क्या आपने सुशांत सिंह राजपूत का ये अवतार देखा..दिन की परफेक्ट शुरूआत!]
सुशांत सिंह राजपुत आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं और सारे फैन्स उन्हें विश कर रहे हैं। ये बर्थडे तो सुशांत सिंह राजपूत के लिए वैसे भी खास है उनकी फिल्म धोनी की भी जमकर तारीफ हुई है और वो राब्ता, चंदा मामा के दूर के सहित कई अच्छी फिल्में कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत को शाहरुख खान का रिप्लेसमेंट भी कहा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications