शिवाय और अजय देवगन..आखिर क्यों इस फिल्म के लिए इतना Excitement!
शिवाय फिल्म जब से बननी शुरू हुई है हमेशा लगातार सुर्खियों में ही रही है। फिल्म की शूटिंग शुरू भी नहीं हुई थी और शिवाय के बारे में चर्चा शुरू हुई गई।अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर लोग इतने एक्साइटेड हैं की शिवाय हर रोज ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रही है।
शिवाय के एक के बाद एक कई पोस्टर्स आए और हर पोस्टर बहुत ही अलग अलग तरह के थे।फिल्म के एक्साइटमेंट को बढ़ाने में अजय देवगन का हाथ है। आखिर फिल्म में है क्या जब पता ही नहीं रहेगा तो लोग और सोचेंगे ही।
[एक KHAN ने किया धमाका.. लेकिन दूसरों के लिए रास्ता नहीं आसान!]
अब सुलतान , मोहनजोदड़ो या दंगल को ही ले लीजिए फिल्म के बारे में तो कम से कम लोगों को पता था की आखिर फिल्म का मुख्य मुद्दा क्या है और फिल्म की कहानी किस तरह की होगी।
शिवाय के ट्रेलर को लेकर लोग जितने एक्साइटेड हैं उतने अजय देवगन के किसी और फिल्म के ट्रेलर को लेकर उनके फैन्स नहीं हुए थे। आइये जानते हैं वो कारण की क्यों लोगों में है इतनी उत्सुकता।


Click it and Unblock the Notifications