Korean Drama: इन वजहों से इंडिया में पसंद किया जा रहा है के. ड्रामा!

korean drama

इंडिया में कोई भी ट्रेंड बहुत जल्दी ही पॉपुलर हो जाता है। आज हम एक ऐसे ही ट्रेंड की बात कर रहे हैं। दरअसल, भारतीय दर्शक आजकल बॉलीवुड, साउथ इंडियन, भोजपुरी और हॉलीवुड फिल्मों के अलावा एक और जॉनर है जिसकी फिल्में और शो बेहद पसंद कर रहे हैं और वो कोरियन ड्रामा।

जी हां, भारतीय दर्शक के. ड्रामे के लिए ना सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि वे एडिटेड भी हो गए हैं। लेकिन ये जानना जरूरी है आखिर वो कौन सी वजह है जिससे भारतीय दर्शकों को कोरियन ड्रामा अपनी और आकर्षित कर रहा है, चलिए जानते हैं।

आसानी से उपलब्ध

सबसे पहला कारण तो यही है कि कोरियन ड्रामा आसानी से भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। नेटफ्लिक्स, डिज्नी हॉटस्टार से लेकर एमएक्स प्लेयर जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोरियन ड्रामा और फिल्मों को आसानी से भारतीय अपनी भाषाओं में देखा जा सकता है।

छोटी होती है सीरीज सीरीज

दूसरा, कोरियन ड्रामा की अधिकांश सीरीज 15-20 एपीसोड की छोटी ही होती हैं। साथ ही, एक सीजन में ही एक सीरीज खत्म हो जाती है और एपिसोड बहुत लंबे भी नहीं होते।

कोरियन ड्रामा होते हैं पारिवारिक

कोरियन ड्रामा पूरी तरह से पारिवारिक होता है। जहां हॉलीवुड में कपल्स का रोमांस तुरंत बेड पर ले जाता है वहीं अधिकांश कोरियन ड्रामा पारिवारिक होते हैं। मेल और फीमेल का रोमांस बिना न्यूडिटी बेहद रोचक तरीके से दिखाया जाता है। कोरियन ड्रामा की भाषा, पिक्चराइजेशन को परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। जहां बॉलीवुड और हॉलीवुड में न्यूडिटी और अभद्र भाषा का अधिकांश प्रयोग किया जाता है, वहीं इसके विपरीत कोरियन ड्रामा इन सब से परे है।

बड़े सेलिब्रिटी करते हैं काम

यहां एक और बात पर गौर किया जा सकता है कोरियन ड्रामा में बड़े सेलिब्रिटी अभिनय करते हैं। ये ठीक वैसा ही है जैसे सलमान खान और शाहरुख खान को टीवी सीरीज या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभिनय करता हुआ देखना।

एक्शन, ट्विस्ट और टर्न से भरपूर

एक कारण ये भी है कि कोरियन ड्रामा के हर एक एपिसोड में आपको एक्शन, ट्विस्ट-टर्न और कहानी लगातार आगे बढ़ती हुई दिखेगी। बेहद सादगी से भरे k-drama के कैरेक्टर किसी का भी दिल जीत लेते हैं। के.ड्रामा की खासियत ये भी है कि वह बहुत कम टाइम में ज्यादा कहानी कहते हैं, इससे दर्शक बोर नहीं होता और कहानी में ट्विस्ट और टर्न आने से प्लॉट को एक नया मोड़ मिलता चला जाता है।

सिनेमैटोग्राफी स्किल्स

इसके अलावा कोरियन ड्रामा की एक और खास बात है, उनकी सिनेमैटोग्राफी स्किल्स बेहद शानदार हैं। वे अपने शो के लिए जिन जगहों का चुनाव करते हैं, या जो सीन दिखाते हैं वे बेहद काबिले तारीफ होते हैं, इससे दर्शक खुद को दूसरी दुनिया में ले जा पाते हैं।

फैशन सेंस

कोरियन ड्रामा में फैशन सेंस भी बेहद गजब दिखाई जाती है। उनका यूनिक फैशन और स्टाइल दर्शकों को खूब इंस्पायर करता है। सिंपल प्लेन कलर्स भी एक्टर्स पर बेहद शानदार लगते हैं।

रोमांस और रोमांच से भरपूर

रोमांस और रोमांच से भरपूर के ड्रामा किसी भी दर्शक को एंटरटेन करने में सफल हैं। यहां तक कि उनकी फनी लाइंस, क्विर्की लाइंस भी ह्यूमर क्रिएट करने में कामयाब होती हैं। बहरहाल अब तो आप समझ गए होंगे कि कोरियन ड्रामा की तरफ भारतीय दर्शन इतने आकर्षित क्यों होने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X