Salman Khan: 'किसी का भाई किसी की जान' से सलमान खान ने फिर साबित किया, वे हैं स्मार्टेस्ट एक्टर!

Salman Khan: 'किसी का भाई किसी की जान' सलमान खान की फिल्म सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, बावजूद इसके उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बॉलीवुड के सबसे चतुर स्मार्टेस्ट एक्टर और प्रोड्यूसर हैं, जानें कैसे, 'किसी का भाई किसी की जान' में उन्होंने एक बार फिर इस बात को साबित किया।
अपनी छवि के लेकर हैं सजग -
भारत पे के फाउंडर और शार्क टैंक सीजन वन के जज अशनीर ग्रोवर ने एक बार एक इंटरव्यू में इस बार को माना था कि आप सलमान खान वास्तव में सबसे smartest actors में से एक हैं और वे अपनी छवि को बहुत क्वीयर हैं।
एक वाक्या शेयर करते हुए अशनीर ने बताया था, 'मैंने एक एड के लिए सलमान खान से बात की था और उन्होंने मुझसे कहा था, 'मुझे लार्जर दैन लाइफ ही दिखाना, क्योंकि मैंने एक फिल्म बनाई थी ट्यूबलाइट और वो लोगों को पसंद नहीं आई थी क्योंकि मेरे को उसमें मंदबुद्धि दिखाया दिया था'।
सलमान खान अपनी छवि और अपने टारगेट ऑडियंस को जानते हैं और उन्हें वही दिखाते हैं जिसकी उन्हें जरूरत है और जिसके वे हकदार हैं।
सलमान जानते हैं कि उनके दर्शकों को उनकी 'लार्जर दैन लाइफ' और ऐसी भूमिकाएं पसंद हैं, जिसमें आपको ज्यादा दिमाग नहीं लगाना पड़ेगा, इसलिए वे ऐसे ही किरदारों को चुनते नजर आते हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ भी सलमान ने ऐसा ही किया है।
साउथ एक्टर्स को एक साथ लाना
शाहरुख खान ने विजय सेतुपति, नयनतारा और अनिरुद्ध रविचंदर जैसे साउथ एक्टर्स को अपनी अगली पैन-इंडियन फिल्म 'जवान' के लिए ऑन-बोर्ड किया है और इस कदम के साथ, शाहरुख ने पहले ही साबित कर दिया है कि उन्हें 'मार्केटिंग का किंग' क्यों कहा जाता है। लेकिन सलमान खान भी उनसे बहुत पीछे नहीं हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' की स्टार कास्ट में पूजा हेगड़े, तेलुगु सुपरस्टार दग्गुबाती वेंकटेश के साथ ही आरआरआर स्टार राम चरण का एक कैमियो भी शामिल है।
ट्रेंड को करते हैं फॉलो
'वांटेड' फिल्म से अपने करियर में नया मोड़ लाने के बाद, सलमान मास-एक्शन मसाला एंटरटेनर कर रहे हैं और वे उनके लिए अच्छा काम कर रहे हैं।
खासतौर पर कोविड-19 महामारी के बाद। आरआरआर, केजीएफ 2 और पठान जैसी फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया है और सलमान 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ इसी ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं।
सलमान खान ने 'पठान' की तरह ही ट्रेंड को फॉलो किया है और गाने के बाद ट्रेलर जारी किया है ताकि फिल्म को, फिल्म से पहले रिलीज की गए हर कॉन्टेंट को अधिक से अधिक हाइप मिल सके।
बताते चलें, 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म ईद को मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसमें पूजा हेगड़े, सलमान खान और दग्गुबाती वेंकटेश मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











