BOOM से DHOOM तक...सिर्फ सलमान की वजह से नहीं है 14 सालों से सुपरस्टार
कैटरीना कैफ आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं, जानिए कैटरीना कैफ में ऐसी क्या खासियत है जो पिछले 14 सालों से बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं।
कैटरीना कैफ आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। दुनिया भर से फैन्स उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। कैटरीना कैफ फिलहाल न्यूयॉर्क में आईफा अवार्ड्स की वजह से हैं और पूरे बॉलीवुड के साथ वो अपना जन्मदिन मनाएंगी। कैटरीना कैफ पिछले 14 सालों से बॉलीवुड में नंबर वन एक्ट्रेस हैं।
[IIFA 2017- सलमान सबसे हैंडसम तो इन स्टार्स ने फिर चुराई लाइमलाइट..तस्वीरें!]
उनके बारे में अक्सर कहा जाता है कि वो बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस नहीं है और उनकी सफलता के पीछे सलमान खान का हाथ है।हां ये जरूर है कि बॉलीवुड में डेब्यू करने में सलमान खान ने उनकी मदद की लेकिन सिर्फ सलमान खान की ही वजह से वो 14 सालों से बॉलीवुड में हैं ये कहना गलत है।

कैटरीना कैफ की फिल्मोग्राफी देखें तो 2014 और 2015 को छोड़कर कोई ऐसा साल नहीं है जिस साल में उनकी कम से कम दो फिल्में ना रिलीज हुई हो। इस साल भी उनकी जग्गा जासूस रिलीज हो चुकी है और टाइगर जिंदा है रिलीज होगी। कैटरीना कैफ के साथ जो स्टार एक बार काम कर ले वो उनकी तारीफ किए बिना नहीं रोक पाता है।
आइए आगे की स्लाइड्स में देखते हैं कि कैटरीना कैफ ने अपने करियर में कैसे खुद को निखारा है और इतने सालों से लगातार इस मुकाम पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications