शाहरूख खान की 'फैन' क्यों होगी ब्लॉकबस्टर!
लंबे अरसे बाद शाहरूख की कोई ऐसी फिल्म पर्दे पर आ रही है जिसमें शाहरूख खान अपने रियल अवतार में लग रहे हैं। मतलब साफ है पिछले काफी समय से वो दिलवाले, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर जैसी हल्की फुल्की फिल्में कर रहे थे।
इस शुक्रवार को शाहरूख अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे जिसका उनके फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। एक ऐसी फिल्म जिसमें शाहरूख की एक्टिंग और उनका पुराना अंदाज दिखे।
[#SultanTeaser: 10 बेस्ट सीन्स.. सलमान खान की एंट्री से लेकर.. सुल्तान का धोबी पछाड़!]
फैन के ट्रेलर ने तो किसी भी रूप में दर्शकों को निराश नहीं किया है बल्कि ट्रेलर के आने के बाद से उनका फिल्म के लिए इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फैन साल की बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट साबित हो सकती है।
खुद शाहरूख खान को भी फिल्म से काफीउम्मीद है और उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत भी की है। आइये देखिए कुछ कारण कि क्यों फैन होगी बड़ी ब्लॉकबस्टर...


Click it and Unblock the Notifications
