BdaySpcL-बॉलीवुड की गोरी से हॉलीवुड की छोरी..दीपिका से ऊपर कोई नहीं
आने वाला साल भी दीपिका पादुकोण का ही होगा इसमें कोई शक नहीं है। जानिए क्यों।
शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू के बाद एक समय आया जब लगा था कि बस इनका करियर खत्म हो गया लेकिन एक सही फिल्म चुनकर इन्होंने बॉलीवुड में ऐसी वापसी की कि ये फिलहाल सबसे टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण की। दीपिका पादुकोण आज अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं।
बॉलीवुड में फिलहाल एक ही एक्ट्रेस हैं जो दीपिका पादुकोण से सीनियर हैं और एक्टिव हैं और वो हैं प्रियंका चोपड़ा जो फिलहाल बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में पूरी तरह जमी हुई हैं। दीपिका पादुकोण से सीनियर फिलहाल कोई और एक्ट्रेस नहीं है जो उनकी पोजिशन को टक्कर दे सके। भले सोनम कपूर भी उनके साथ डेब्यू की थी लेकिन बॉक्स ऑफिस के मामले में वो अभी दीपिका से पीछे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











