ना दीपिका और ना प्रियंका चोपडा, अनुष्का हैं बॉलीवुड की 'खतरों के खिलाड़ी'
बॉलीवुड में अगर गॉडफादर नहीं है तो पैर जमाना बहुत ही मुश्किल होता है लेकिन साथ ही कहते हैं ना टैलेंट हो तो आदमी कभी भी कहीं भी पहुंच सकता है। टैलेंट किसी का मोहताज नहीं होता।
अनुष्का शर्मा इसकी परफेक्ट उदाहरण है। उन्होंने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की और बॉलीवुड में डेब्यू शाहरूख खान के साथ किया। शाहरूख खान के साथ डेेब्यू भी किया और तारीफें भी जमकर बटोरीं। अनुष्का शर्मा पहली बार किसी हॉरर फिल्म में नजर आ रही हैं और उनके फैन्स बेसब्री से परी का इंतजार कर रहे हैं।

कल परी रिलीज होगी और लंबे अरसे बाद बॉलीवुड में कोई ऐसी हॉरर फिल्म रिलीज हो रही है जिसके अब तक के स्क्रीमर और पोस्टर को देखकर लग रहा है कि ये वाकई दर्शकों को डराने वाली है और शायद यही वजह है कि दर्शक भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि अनुष्का शर्मा बाकी एक्ट्रेसेस से काफी अलग हैं। वो काम चुपचाप करती हैं लेकिन डंका पीटकर निकलती हैं। उनका फिल्मों को करने का तरीका भी काफी अलग है। परी उनके प्रोड्क्शन हाउस की फिल्म है।उनकी पिछली फिल्में एनएच 10 और फिलौरी की भी अच्छी खासी तारीफ हुई है। अनुष्का शर्मा के लिए परी भी किसी रिस्क से कम नहीं है लेकिन वो रिस्क भी सोच समझकर लेती हैं। आगे की स्लाइड्स पर देखिए क्यों अनुष्का शर्मा हैं खतरों के खिलाड़ी।


Click it and Unblock the Notifications