#Rustom- अक्षय कुमार मतलब गारंटी..रिकॉर्ड ही कुछ ऐसा है!
अक्षय कुमार अब बॉलीवुड के ऐसे स्टार बन चुके हैं जो सफलता और अच्छी फिल्मों की गांरंटी बन गए हैं। वो बाकी सुपरस्टार्स की तरह साल दो साल में एक फिल्म नहीं करते बल्कि लीक से हटकर वो साल में तीन चार फिल्में कर डालते हैं और सभी फिल्में हिट होती हैं और कमाई कर जाती है।
अब मोहनजोदड़ो और रूस्तम रिलीज होने में सिर्फ एक दिन बचा है। दोनों को इस साल का सबसे बड़ा क्लैश कहा जा सकता है क्योंकि दोनों ही फिल्में बड़े सुपरस्टार्स की हैं जिनको हर कोई पसंद करता है।अक्षय कुमार की रूस्तम 2016 में उनकी रिलीज होने वाली तीसरी फिल्म है ।
[अक्षय कुमार भी सलमान से कम नहीं...इतनों को दिया चांस..कोई पास..कोई फेल!]
अगर रूस्तम में अक्षय कुमार का रोल चैलेंजिग है तो मोहनजोदाड़ो के लिए ऋतिक रोशन ने कितनी मेहनत की है ये भी सभी जानते हैं। ऋतिक रोशन से ज्यादा बेहतर मोहनजोदाड़ो जैसी फिल्म कोई कर ही नहीं सकता। इधर रुस्तम के ट्रेलर को भी हर किसी ने पसंद किया और सबको पूरा भरोसा है कि फिल्म भी निराश नहीं करेगी।
वैसे हम आपको बता दें की रूस्तम हिट होगी इसमें कोई शक नहीं है क्योंकि अक्षय कुमार का पहले का रिकॉर्ड ही बताता है कि अक्षय कुमार की ऐसी फिल्मों को लोग पसंद करते हैं। 2013 में अक्षय कुमार ने एक एक्सपेरीमेंट किया और उसके बाद हर बार उन्हें सफलता ही मिली है। देखिए अक्षय कुमार ने जब भी रूस्तम जैसी फिल्में की फिल्म हिट हुई।


Click it and Unblock the Notifications











