#Palat: सबका ध्यान किधर है....असली हीरो इधर है!
आज करण का जन्मदिन है, और उनके इस खास मौके पर हम उनके बारे में कुछ ऐसी बातें करने जा रहे हैं जिन्हें पढ़कर उनका मज़ाक उड़ाने वालों के मुंह पर ताला पड़ जाएगा..
करण जौहर..बॉलीवुड इंडस्ट्री का ऐसा नाम जिन्होंने इस इंडस्ट्री की कायापलट करके रख दी। ऐसे डायरेक्टर जिन्होंने इतनी कम उम्र में सफलता का स्वाद चख लिया लेकिन अपनी ही पहली सफलता को अपनी आंखों से नहीं देख पाए, क्योंकि देश छोड़कर चले गए थे।
अपनी ही डेब्यू फिल्म रिलीज़ होने के बाद अगर किसी को अपनी ही सफलता को अपनी ही आंखों से देखने का मौका न मिले तो थोड़ा नहीं काफी बुरा लगता है। ये तब की बात है जब उनकी डायरेक्शन की पहली फिल्म कुछ कुछ होता है रिलीज़ हुई थी।

कारण था अंडरवर्ल्ड की धमकी। भले ही उन्हें इस फिल्म के लिए धमकी मिली हो लेकिन इतनी कम उम्र में भी करण ने बिना डरे अपनी फिल्म रिलीज़ होने दी।
भले ही आज करण पर कुछ लोग हंसते हैं, लेकिन ये सच है कि वो वही लोग होते हैं जो करण के लेवल तक पहुंचने की औकात नहीं रखते। जिस उम्र में करण ने अपनी पहली सफलता पाई उतनी कम उम्र में ऐसे मुकाम तक पहुंचने का वो लोग ख्वाब भी नहीं देख सकते।
आज करण का जन्मदिन है, और उनके इस खास मौके पर हम उनके बारे में कुछ ऐसी बातें करने जा रहे हैं जिन्हें पढ़कर उनका मज़ाक उड़ाने वालों के मुंह पर ताला पड़ जाएगा..


Click it and Unblock the Notifications