इस कातिल हसीना ने 19 की उम्र में खरीदे थे 210 करोड़ के तीन घर, 21 की उम्र में अपने दम पर बनी अरबपति!

Kylie Jenner: कार्दशियन परिवार की सबसे कम उम्र की मेंबर, काइली जेनर ने नौ साल की उम्र में 'कीपिंग अप विद द कार्दशियन' में अपनी पहली उपस्थिति से एक लंबा सफर तय किया है। अब 25 साल की हो चुकी ब्यूटी एंटरप्रेन्योर काइली जेनर ने खूब दौलत जमा कर ली है, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में कुछ लग्जरी मैन्शन खरीदे और बेचे हैं। काइली जेनर ने हिडन हिल्स कंपाउंड में $15 मिलियन (लगभग 123 करोड़ 15 लाख) की जमीन खरीद कर अपने सपनों का लग्जरी मैन्शन बनवाया है। चलिए जानते हैं रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर के लग्जरी मैन्शन के सफर के बारे में।
21 साल की उम्र में बनी अरबपति
मॉडल, एक्ट्रेस, रियलिटी टीवी स्टार और एंटरप्रेन्योर काइली जेनर (Kylie Jenner) सिर्फ 21 साल की उम्र में फोर्ब्स के कवर पेज पर अब तक की सबसे कम उम्र की अरबपति महिला का खिताब जीता था। इसके बाद काइली जेनर ने अपने कार्दशियन परिवार के नक्शेकदम पर चलकर टॉप-एंड रियल एस्टेट में अपनी किस्मत आजमाई।
17 साल की उम्र में काइली ने खरीदा पहला घर
काइली ने लिप किट्स का अपना पहला बैच 2015 में तब लॉन्च किया था, जब वह सिर्फ 18 साल की थीं। खबरों के मुताबिक, काइली ने मार्च 2015 में अपने लिप किट लॉन्च से ठीक पहले अपने सेलेब्रिटी प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो में पहला घर खरीदा था, जब वह सिर्फ 17 साल की थीं। स्टार ने 5,100 वर्ग फुट, पांच बेडरूम वाले घर को $2.6 मिलियन (लगभग 21 करोड़ 36 लाख, 50 हजार) में खरीदा था, जो आधा एकड़ जमीन पर है। काइली के इस घर के आसपास फेमस सितारे ब्रिटनी स्पीयर्स, जस्टिन बीबर और केटी होम्स का घर भी हैं। काइली ने 2016 में $3.9 मिलियन (लगभग 32 करोड़ 5 लाख) में घर को बेचने की सोची और 2017 में ये घर $3.2 मिलियन (लगभग 26 करोड़ 30 लाख) में बिका।
काइली ने 2016 में खरीदे 3 घर
काइली जेनर कैलाबास में अपने स्टार्टर होम की जब ऑनर थी तो उस दौरान उन्होंने अपने काइली कॉस्मेटिक्स बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के बाद 2016 में हिडन हिल्स के सेलिब्रिटी हॉटस्पॉट में एक नहीं बल्कि तीन घर खरीदे। खबरों के मुताबिक, मई 2016 में $6 मिलियन (लगभग 49 करोड़ 30 लाख) में एक मिनी-हवेली खरीदी, और दूसरा घर 5,200 वर्ग फुट अगस्त 2016 में $ 4.5 मिलियन (लगभग 37 करोड़) का खरीदा। 37 करोड़ के घर को काइली ने अपने बढ़ते बिजनेस के लिए एक ऑफिस की तरह इस्तेमाल करने की सोची थी।
2016 में हिडन हिल्स में खरीदा गया तीसरा मैन्शन काइली की वो शानदार हवेली थी जिसे स्टार ने $12 मिलियन (लगभग 123 करोड़) में खरीदा। स्टार इस मैन्शन को पिंक थीम में बदलने के लिए इस पर खूब काम करवा रही हैं।
13,200 वर्ग फुट का ये मैन्शन आठ बेडरूम और 11 बाथरूम के साथ 2015 में बनाया गया था, यह केवल एक साल पुराना था जब जेनर ने उसे खरीदा था। आज इस घर को फिर से डिजाइन किया गया है। 2017 में, स्टार ने कथित तौर पर घर से सटे जमीन का एक खाली प्लॉट भी खरीदा, जिसका उद्देश्य $5 मिलियन (लगभग 41 करोड़) में एक बगीचा और घोड़ों के लिए जगह बनाना है। हालांकि, काइली जेनर ने अगस्त 2018 में इस प्लॉट को $5.5 मिलियन (लगभग 41 करोड़, 20 लाख) में बेच दिया।


Click it and Unblock the Notifications













