बॉलीवुड की सास-बहुओं की रियल लाइफ जोड़ियां, यहां जानिए कैसी है उनकी आपसी बॉन्डिंग
बॉलीवुड की फिल्मों में सास-बहू की जोड़ियों का फिल्मांकन भी बिल्कुल फिल्मी अंदाज में ही होता है। कहीं सास अपनी बहू के खिलाफ साजिश रचती नजर आती है तो किसी फिल्म में शादी के बाद घर आयी नयी-नवेली बहू, अपनी सास पर अत्याचारों का सिलसिला शुरू कर देती है। यह तो हो गयी रील लाइफ की बातें। अब आपको बताते हैं कि रियल लाइफ में बॉलीवुड की बहुओं का अपने ससुराल और खासतौर पर सास के साथ कैसा रिश्ता है और दोनों आपस में कैसी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।
चलिए जानते हैं फिल्मी परिवारों की रियल लाइफ सास-बहू की जोड़ियों के बारे में

शर्मिला-करीना
फिल्मी परिवार की इस लिस्ट में सबसे ऊपर शर्मिला टैगोर और करीना कपूर की जोड़ी ने अपनी जगह बनायी है। सैफ अली खान से शादी के बाद से ही करीना कपूर का अपनी सास शर्मिला टैगोर के साथ खास बॉन्डिंग सभी को दिखता है। करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा भी किया था कि शादी और बच्चे होने के बाद उनकी सास शर्मिला उन्हें काम करते रहने के लिए प्रेरित करती हैं। वहीं शर्मिला भी करीना को बिल्कुल अपनी बेटी की तरह मानती हैं और दोनों में काफी प्यार है।

नीतू-आलिया
बॉलीवुड की फिल्मी परिवारों में ताजातरीन बनी सास-बहू की यह जोड़ी जल्द ही दादी और मम्मी बनने वाली है। नीतू सिंह कपूर खानदान की इस नयी बहू आलिया की तारीफ करती नहीं थकती हैं। रणबीर-आलिया की शादी के दिन भी जब मीडिया ने सास नीतू से आलिया के बारे में पूछा था, तो उन्होंने कहा था कि आलिया बेहद प्यारी है। आलिया और नीतू कपूर के बीच काफी प्यार है और दोनों इस जताने में भी पीछे नहीं हटती।

दीपिका पादुकोण-अंजू भवनानी
दीपिका और अंजु का आपसी बॉन्डिंग बेहद खास है। दीपिका को रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी बिल्कुल अपनी बेटी की तरह ख्याल रखती हैं। दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा भी था कि अंजू के साथ उनको कभी अपनी मां की कमी महसूस नहीं होती है।

सोनम कपूर-प्रिया आहूजा
हाल ही में मम्मी बनी सोनम और दादी बनी प्रिया आहूजा के बीच हमेशा से ही मां-बेटी वाला रिश्ता है जो नये मेहमान के आ जाने से और भी गहरा हो गया है। दोनों को काफी कम मौकों पर एक साथ देखा जाता है लेकिन जब भी मौका मिलता है, दोनों एक-दूसरे की खुलकर तारीफ करती हैं।

ऐश्वर्या-जया
बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या और उनकी सास जया के बीच काफी करीबी रिश्ता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश और जया एक ही घर में एक साथ रहती हैं। कोई त्योहार या मौका हो तो पूरा परिवार एक साथ नजर आता है। बॉलीवुड की पार्टियों और अवॉर्ड फंक्शन में दोनों खास बॉन्डिंग शेयर करती नजर आती हैं। दोनों ही बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेसेज हैं लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को काफी नजाकत के साथ संभाला है और आपसी रिश्ते के बीच इस बात को कभी नहीं आने दी है।

प्रियंका चोपड़ा-डेनिस जोनस
साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी प्रियंका अपनी सास के साथ काफी कूल बॉन्ड साझा करती हैं। प्रियंका कभी भी अपनी सास के प्रति अपने प्यार को दर्शाने में कमी नहीं करती और ऐसा ही उनकी सास भी करती हैं। प्रियंका ने कई बार कहा भी है कि वह अपनी सास से बेहद प्यार करती हैं।

कैटरीना कैफ-वीणा कौशल
विकी कौशल से शादी के बाद से ही कैटरीना कैफ और उनकी सास वीणा कौशल के बीच का प्यार लोगों को देखने को मिलता रहा है। विकी और कैटरीना अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हैं जिसमें कैटरीना का अपनी सास वीणा के साथ स्पेशल बॉन्डिंग साफ झलकता है।


Click it and Unblock the Notifications











