कभी चंगेजी चाचा तो कभी तो कभी उल्लास भाई, एक्टर की मौत के 4 साल बाद तक रिलीज हुई थी फिल्में

Razak Khan Films: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं जिन्होंने अपने काम के चलते लोगों से काफी पापुलैरिटी हासिल की। इतना ही नहीं उन्होंने भले ही लीड कैरेक्टर ना निभाया हो और इसके बावजूद भी वह हर किसी के दिलों पर राज करते नजर आए। आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन रजाक खान के बारे में बताने वाले हैं।
एक वक्त हुआ करता था जब रजाक खान का सिक्का बॉलीवुड में बोलता था। हालांकि अब वह इस दुनिया में नहीं रहे। 1 जून 2016 को उनकी हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी। रजाक खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। साल 1986 से लेकर 1987 तक उन्होंने एक शो नुक्कड़ में उल्लास भाई का किरदार निभाया था।
इसके बाद रजाक खान ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। रजाक खान को श्रीदेवी और अनिल कपूर की फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा में देखा गया था। जिसमें उन्होंने केशव का किरदार निभाया और बाद में लगातार उन्हें फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार मिलने लगे। एक्टर को सबसे ज्यादा पापुलैरिटी सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर से मिली। जिसमें उन्होंने निंजा चाचा का किरदार निभाया।
रजाक खान ने अपने करियर में तकरीबन 180 से 190 फिल्मों में काम किया। लेकिन आपको बता दें कि उनका निधन 2016 में हुआ और इस साल उनकी क्या सुपर कूल है हम 3 रिलीज की गई थी। उनके निधन के बाद में साथ फिल्में रिलीज की गई थी और इसमें धूमकेतु को साल 2020 में ओटीटी पर भी रिलीज किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











