14 साल की उम्र में बने करोड़पति, 2 बार पास की UPSC, अमिताभ बच्चन भी हुए फैन

यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की कई बार हमने रोचक कहानियां सुननी है. कोई अपनी संघर्ष से बड़ी अनोखी कहानी सुनाता है तो कोई शादी तोड़कर सफल हो जाता है. इतना ही नहीं किसी ने बच्चों से दूरी बनाकर अपने एग्जाम की तैयारी की तो कोई फुल टाइम जॉब के साथ में इस एग्जाम को क्लियर कर गया. लेकिन इनमें से ज्यादातर लोग सभी बचपन से ही काफी ज्यादा होशियार होते हैं.
14 साल की उम्र में जीता कौन बनेगा करोड़पति
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आईपीएस रवी मोहन सैनी आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं. टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति देखने वाले दर्शक उन्हें अच्छे से जानते होंगे. दरअसल साल 2001 में कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में शामिल होकर उन्होंने 1 करोड़ रुपए की मोटी रकम जीत ली थी. जिसके बाद में पूरे देश ने उन्हें होशियारी का लोहा घोषित कर दिया था. यहां तक कि खुद सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी उनकी होशियारी के दीवाने हो गए थे.
अमिताभ बच्चन भी हुए कायल
रवी मोहन सैनी उस वक्त सिर्फ दसवीं क्लास में थे. कुछ मीडिया खबरों की मानें तो उस समय उनकी उम्र महज 14 साल की थी. मेगास्टार अमिताभ बच्चन से मुलाकात करने के लिए कौन बनेगा करोड़पति में आना चाहते थे. लेकिन उन्होंने वहां पर हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के 15 सबसे कठिन सवालों का जवाब दिया और 'कौन बनेगा करोड़पति जूनियर' भी बन गए.
एमबीबीएस के बाद क्लियर की यूपीएससी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रवी मोहन सैनी अपने पिता से प्रेरित हुए क्योंकि उनके पिता नौसेना अधिकारी हुआ करते थे. रवि ने जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया. जिसके बाद में सिर्फ डॉक्टर बनकर वह जिंदगी नहीं गुजारना चाहते थे. उनका गोल तो सिविल सर्विस परीक्षा को पास करना था और इसीलिए उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी की. यहां तक कि उन्होंने कभी भी किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया.
ऑल इंडिया में हासिल की 461 रैंक
रवी मोहन सैनी 2012 में यूपीएससी मुख्य परीक्षा पास नहीं कर पाए और 2013 में उन्होंने भारतीय डाक विभाग के लेखा और वित्त सेवा वाले विभाग में सरकारी नौकरी की. लेकिन 2014 में मेडिकल इंटर्नशिप के वक्त उन्होंने फिर से यूपीएससी की परीक्षा दे दी. लेकिन इस बार ऑल इंडिया रैंक 461 के साथ में उन्हें सफलता हासिल हुई. रवि गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी बन चुके हैं.


Click it and Unblock the Notifications