26 साल पहले इरफान खान बने थे 'वाल्मीकी' तो रवि किशन 'कान्हा' हर तरफ गूंज उठा था जय हनुमान

Irfan Khan, Ravi Kishan

सुजैन खान के पिता और मशहूर डायरेक्टर कहे जाने वाले संजय खान ने साल 1997 में एक शो शुरू किया था जिसका नाम जय हनुमान रखा गया था. यह शो दर्शकों को काफी पसंद भी आया था. लेकिन आज हम बजरंगबली पर बने हुए इस सीरियल के कुछ अनसुने किस्से बताने वाले हैं जिसमें इरफान खान और रवि किशन के साथ में उपासना से लेकर राज प्रेमी जैसे मशहूर कलाकारों ने अपना योगदान दिया है.

1997 में डीडी नेशनल पर प्रसारित हुआ जय हनुमान सीरियल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजय खान ने ही इस जय हनुमान सीरियल को डायरेक्ट भी किया और प्रोड्यूस भी किया था. सीरियल में हनुमान के किरदार में राज प्रेमी को देखा गया. बता दें कि इस सीरियल को 1997 से लेकर 2000 तक डीडी नेशनल पर प्रसारित किया गया था. लेकिन आज के वक्त में यह यूट्यूब पर भी अवेलेबल है.

राजप्रेमी

इस सीरियल में राज प्रेमी ने हनुमान के साथ-साथ भगवान शिव का किरदार भी निभाया. यानी कि उन्होंने डबल रोल निभाया था. हनुमान के किरदार में राज प्रेमी ने काफी सुर्खियां बटोरी और दर्शकों को भी उनका यह किरदार काफी पसंद आया.

रविकिशन

इसी के साथ आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में नजर आने वाले मशहूर कलाकार और राजनेता रवि किशन ने इस सीरियल में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया और काफी सुर्खियां बटोरी.

सिराज मुस्तफा

सिराज मुस्तफा ने राम का किरदार निभाया था और कुछ वक्त पहले वह स्टार प्लस पर प्रसारित हुए इश्कबाज सीरियल में भी नजर आए थे.

इरफ़ान खान

इरफान खान को मशहूर कलाकार माना जाता है. बता दें कि उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ कई सारे टीवी सीरियल्स में भी काम किया. इसी के साथ आपको बता दें कि वह चंद्रकांता से लेकर जय हनुमान जैसे सीरियल में नजर आए थे और उन्होंने इस सीरियल में वाल्मीकि का किरदार निभाया था. जय हनुमान सीरियल में उपासना सिंह से लेकर मुकेश खन्ना, अनुपम श्याम, अरुण बाली, नरेंद्र झा और शिल्पा मुखर्जी जैसे मशहूर कलाकारों ने योगदान दिया.

More from Filmibeat

Read more about: ravi kishan irfan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X